Move to Jagran APP

Upcoming SUVs: भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये 3 नई एसयूवी, जानिए डिटेल्स

महिंद्रा थार फाइव-डोर को भारत में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस ट्रू ब्लू एसयूवी का 5-डोर वर्जन वर्तमान में उपलब्ध तीन-दरवाजे वाले संस्करण के समान सिल्हूट के साथ आएगा। इस साल भारत में आने वाली एक प्रमुख एसयूवी टाटा कर्व है जो देश में सबसे अधिक प्रतीक्षित कारों में से एक है। कर्व एक कूप एसयूवी है और इसके त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च होने की उम्मीद है।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Tue, 11 Jun 2024 09:00 PM (IST)
Upcoming SUVs: भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये 3 नई एसयूवी, जानिए डिटेल्स
भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये 3 नई एसयूवी

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कार बाजार में लगातार SUVs की मांग बढ़ रही है। मौजूदा समय में लोग बॉक्सी और हाई-राइडिंग SUV खरीदने में गहरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जिसका असर छोटी कारों और सेडान की बिक्री संख्या पर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की इस बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए इंडियन कारमेकर जल्द ही 3 नई एसयूवी पेश करने जा रहे हैं। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

Mahindra Thar 5-door

महिंद्रा थार फाइव-डोर को भारत में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस ट्रू ब्लू एसयूवी का 5-डोर वर्जन वर्तमान में उपलब्ध तीन-दरवाजे वाले संस्करण के समान सिल्हूट के साथ आएगा। हालांकि, उम्मीद है कि महिंद्रा कार को थार थ्री-डोर से अलग बनाने के प्रयास में कुछ स्पेसिफिक एलीमेंट जोड़ेगी।

इसे संभावित रूप से महिंद्रा थार अर्माडा नाम दिया जाएगा और इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन होने की उम्मीद है, जो 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें- Ather Rizta का शुरू हुआ प्रोडक्शन, जानिए फैमिली ई-स्कूटर की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Tata Curvv

इस साल भारत में आने वाली एक प्रमुख एसयूवी टाटा कर्व है, जो देश में सबसे अधिक प्रतीक्षित कारों में से एक है। टाटा कर्व एक कूप एसयूवी है और इसके त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च होने की उम्मीद है।

यह इलेक्ट्रिक और ICE दोनों अवतारों में उपलब्ध होगी। कर्व के ICE संस्करण के हुड के नीचे, 1.5-लीटर डीजल इंजन और एक नया TGDi टर्बो-पेट्रोल मोटर होने की उम्मीद है, जबकि एक CNG संस्करण भी हो सकता है।

MG Gloster facelift

MG Motor India पिछले कुछ सालों से Gloster facelift को भारतीय बाजार में टेस्ट कर रही है। एसयूवी के प्रोटोटाइप की सड़क पर की गई टेस्टिंग से संकेत मिलता है कि एमजी जल्द ही देश में ग्लोस्टर के नए वर्जन को लॉन्च करने का लक्ष्य बना रही है।

भारत में फ्लैगशिप एमजी एसयूवी एक नए एक्सटीरियर डिजाइन के साथ-साथ अंदर और बाहर कई अपडेटेड फीचर्स के साथ आएगी। हुड के नीचे, ग्लोस्टर फेसलिफ्ट उसी 2.0-लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित होगी, जो टर्बोचार्ज्ड और ट्विन-टर्बो ट्रिम विकल्पों में उपलब्ध होगी। ट्रांसमिशन विकल्प में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होगा।

यह भी पढ़ें- Skoda ने पेश किया Kushaq का Onyx AT वेरिएंट, 13.49 लाख रुपये की कीमत पर मिलेंगे ये फीचर्स