विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवंबर में त्योहारी सीजन और शादियों से खूब बिके दोपहिया वाहन, कारों की बिक्री में आई 13% की गिरावट

Published: Tue, 10 Dec 2024 06:00 PM (IST)

Car Sales November 2024 नवंबर 2024 में गाड़ियों की खुदरा बिक्री में 11 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने के लिए ...और पढ़ें

नवंबर 2024 में गाड़ियों की बिक्री का डाटा।
नवंबर 2024 में गाड़ियों की बिक्री का डाटा।

HighLights

  1. पिछले महीने विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की खुदरा बिक्री 32,08,719 यूनिट रही।
  2. नवंबर, 2023 में गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा 28,85,317 इकाई था।

नई दिल्ली, पीटीआई। दोपहिया वाहनों की मांग के चलते देश में विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की खुदरा बिक्री नवंबर में 11.21 प्रतिशत बढ़कर 32,08,719 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 28,85,317 वाहन बिके थे। पिछले महीने दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 26,15,953 इकाई रही, जबकि नवंबर, 2023 में यह 22,58,970 इकाई थी।

फेस्टिव सीजन में इतनी बिकी गाड़ियां

त्योहारी सीजन के चलते नवंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 15.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। फेडरेशन आफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, नवंबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 13.72 प्रतिशत घटकर 3,21,943 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 3,73,140 इकाई थी। एसोसिएशन ने कहा कि यात्री वाहन श्रेणी को उल्लेखनीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

फाडा प्रेसिडेंट ने कही ये बात

फाडा के प्रेसिडेंट सीएस विग्नेश्वर ने कहा, शादी के सीजन को देखते हुए नवंबर में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन डीलरों की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि इस सेगमेंट ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पर विग्नेश्वर ने कहा कि कमजोर बाजार भावना और नए लांच में कमी के चलते इस श्रेणी में भी तेजी देखने को नहीं मिली। नवंबर में बिक्री से इन्वेंट्री का स्तर लगभग 10 दिनों तक कम हुआ है, लेकिन अभी भी 65-68 दिनों की बिक्री के बराबर वाहन शोरूम में खड़े हैं। उन्होंने वाहन कंपनियों से इन्वेंट्री को और अधिक तर्कसंगत बनाने का फाडा अनुरोध एक बार फिर दोहराया है।

खुदरा बिक्री में हुई बढ़ोतरी

वाणिज्यिक वाहन खंड के संबंध में फाडा ने कहा कि खुदरा बिक्री पिछले महीने 81,967 इकाई थी, जबकि नवंबर 2023 में 87,272 इकाई थी, जो 6.08 प्रतिशत कम है। विग्नेश्वर ने कहा कि सीमिति उत्पाद विकल्प, सीमित वित्तपोषक समर्थन और अक्टूबर में रिकॉर्ड बिक्री के बाद नवंबर में त्योहार नहीं होने जैसे कारणों ने वाणिज्यिक वाहन की मांग को प्रभावित किया। नवंबर में तिपहिया वाहनों की बिक्री 1,08,337 इकाई रही, जबकि एक साल पहले महीने में 1,03,939 इकाई थी, जो 4.23 प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढ़ें- 1 जनवरी 2025 से महंगा हो जाएगा गाड़ी खरीदना, Mahindra से लेकर Maruti Suzuki तक बढ़ाएंगी दाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।