Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Toyota Urban Cruiser Taisor vs Maruti Suzuki Fronx: दोनों गाड़ियों में हैं ये 5 बड़े अंतर, खरीदने से पहले जान लीजिए

    टोयोटा ने टैसर के फ्रंट-एंड को रिडिजाइन किया है जिससे इसे मारुति सुजुकी फ्रोंक्स से अलग करना आसान हो गया है। इसमें मारुति सुजुकी की जगह टोयोटा का लोगो है। टोयोटा ने Taisor को नए कलर स्कीम में भी लॉन्च किया है। इसे ल्यूसेंट ऑरेंज कहा जाता है और ये फ्रोंक्स में उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा ऑफर पर तीन डुअल-टोन विकल्प भी हैं।

    By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Sat, 06 Apr 2024 11:30 AM (IST)
    Hero Image
    Toyota Urban Cruiser Taisor और Maruti Suzuki Fronx में ये बड़े अंतर हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोसकर मोटर्स (TKM) ने हाल ही में अपने एसयूवी लाइनअप का विस्तार करते हुए Urben Cruiser Taisor पेश की है। टोयोटा की टैसर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स पर आधारित है, लेकिन इसमें कई कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। आइए टैसर और फ्रांक्स के बीच 5 अंतर जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजाइन

    टोयोटा ने टैसर के फ्रंट-एंड को रिडिजाइन किया है, जिससे इसे मारुति सुजुकी फ्रोंक्स से अलग करना आसान हो गया है। इसमें मारुति सुजुकी की जगह टोयोटा का लोगो है। इसमें एक नई हनीकॉम ग्रिल है, जो अर्बन क्रूजर हायराइडर और इनोवा हाईक्रॉस पर देखी जाती है।

    यह भी पढ़ें- Mahindra ने दिखाई XUV 3XO की पहली झलक, जानें नई एसयूवी में मिलेंगी क्‍या खूबियां

    लाइटिंग

    टोयोटा ने एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप के डिजाइन को भी अपडेट किया है। रियर एलईडी टेल लैंप का एक नया सेट भी है, जो अभी भी एक लाइट बार के साथ दोनों टेल लैंप को जोड़ता है।

    साइड प्रोफाइल

    टोयोटा टैसर में अलॉय व्हील का एक नया सेट पेश किया गया है, जो डायमंड-कट यूनिट हैं, जिनकी माप 16 इंच है। निचले वेरिएंट में अलॉय व्हील का पेंटेड सेट मिलेगा, जबकि ई और एस वेरिएंट में व्हील कवर के साथ स्टील व्हील मिलेंगे।

    नई पेंट शेड

    टोयोटा ने Taisor को नए कलर स्कीम में भी लॉन्च किया है। इसे ल्यूसेंट ऑरेंज कहा जाता है और ये फ्रोंक्स में उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा टोयोटा टैसर को स्पोर्टिन रेड, कैफे व्हाइट, एन्टिसिंग सिल्वर और गेमिंग ग्रे रंग में बेचेगी। ऑफर पर तीन डुअल-टोन विकल्प भी हैं।

    कीमत

    इंडिये मार्केट में अर्बन क्रूजर टैसर की कीमत 7.74 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये के बीच है। वहीं, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की कीमत 7.51 लाख से शुरू होती है और ये 13.04 लाख रुपये तक जाती है। आपको बता दें कि ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

    यह भी पढ़ें- Creta लवर्स को झटका! Hyundai ने बढ़ा दिए अपनी पॉपुलर एसयूवी के दाम; यहां देखिए अपडेटेड प्राइस