Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra ने दिखाई XUV 3XO की पहली झलक, जानें नई एसयूवी में मिलेंगी क्‍या खूबियां

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 12:05 PM (IST)

    SUV बनाने वाली भारतीय कंपनी Mahindra की ओर से जल्‍द ही XUV 3XO को पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर नई SUV की पहली झलक को दिखाया है। 30 सेकेंड के नए वीडियो में क्‍या जानकारी मिल रही हैं। Mahindra की XUV 3XO एसयूवी में क्‍या खूबियां दी जा सकती है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Mahindra ने XUV 3XO की पहली झलक दिखाई है। नई एसयूवी को कई बेतहरीन फीचर्स के साथ लाया जाएगा।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक 30 सेकेंड का वीडियो जारी किया है। जिसमें नई एसयूवी XUV 3XO की पहली झलक को दिखाया गया है। कंपनी नई एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दे सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV 3XO की दिखी पहली झलक

    महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही नई गाड़ी को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर नई एसयूवी की पहली झलक को दिखाया है। कंपनी ने 30 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें कई खूबियों की जानकारी भी मिल रही है।

    कैसे होंगे फीचर्स

    महिंद्रा की ओर से XUV 3XO के 30 सेकेंड के वीडियो को जारी किया गया है। जिसमें कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्‍लैक रंग की ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, ग्‍लॉसी फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स की जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही इसके रियर में XUV 3XO नाम को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Toyota की बिक्री में हुई 48 फीसदी की बढ़ोतरी, कंपनी ने बेची 263512 यूनिट्स गाड़ियां  

    किस सेगमेंट में आएगी Mahindra XUV 3XO

    कंपनी की ओर से अभी इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन XUV 3XO को मौजूदा कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV300 की जगह लाया जा सकता है। जिससे यह नई एसयूूवी बाजार में मारुति, टाटा, टोयोटा, किआ, हुंडई की कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी को तगड़ी चुनौती देगी।

    कब होगी लॉन्‍च

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की नई एसयूवी को 29 अप्रैल तक भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च से पहले कंपनी की ओर से इसकी बुकिंग को भी शुरू किया जा सकता है।