Two Wheeler Sale October 2022: अक्टूबर में हाथोंहाथ बिक गए इन कंपनियों के दोपहिया वाहन, देखें टॉप-5 की लिस्ट
Two Wheeler Sale October 2022 अक्टूबर महीने में हीरो होंडा और TVS जैसी कंपनियों के स्कूटरों और मोटरसाइकिलों की जबरदस्त बिक्री देखी गई और ज्यादातर वाहन निर्माताओं को इस महीने बिक्री में बढ़त मिली। तो चलिए टॉप-5 कंपनियों की पूरी सेल्स रिपोर्ट देखते हैं।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Two Wheeler Sale October 2022: अक्टूबर महीना त्योहारी सीजन वाला महीना था, जिस वजह से बाजार में दोपहिया वाहनों की जबरदस्त बिक्री देखी गई। इस दौरान हीरो, होंडा और TVS जैसे स्कूटर और मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनियों के मॉडलों की जबरदस्त मांग देखने को मिली। टॉप-5 दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों की लिस्ट में आने वाले ब्रांड्स ने कुल 16.78 लाख यूनिट्स की बिक्री की। तो चलिए अक्टूबर की टॉप-5 दोपहिया वाहन विक्रेता कंपनियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं।
Hero Motocorp
अगस्त महीने में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन बिक्री करने वाली कंपनी Hero Motocorp है। हीरो ने बीते महीने कुल 4.55 लाख यूनिट्स की बिक्री की। इससे कंपनी को 17.04 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। वहीं, घरेलू बाजार में 4,42,825 मोटरसाइकिलों की बिक्री की थी, जो अक्टूबर 2021 में 5.28 लाख यूनिट्स की थी। इस तरह हीरो को सालाना आधार पर 16.10 प्रतिशत का नुकसान हुआ।
Honda Motors
अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली दूसरी कंपनी Honda है। अक्टूबर महीने में होंडा की 4.49 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल होंडा ने 4.32 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी, जिससे कंपनी को 3.97 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है। वहीं, घरेलू बिक्री में होंडा का आंकड़ा 4.26 लाख यूनिट्स का रहा।
TVS
TVS ने बीते महीने घरेलू बाजार में कुल 2.75 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी, जो एक साल पहले यह 2.59 लाख यूनिट्स थी। इस तरह TVS को घरेलू बाजार में 6.63 प्रतिशत का मुनाफा हुआ। वहीं, कुल बिक्री के मामलें में इसने 3.45 लाख यूनिट्स की बिक्री की है।
Bajaj Auto
अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली चौथी कंपनी बजाज है। हाल में बजाज ने आओने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया, जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बिक्री की बात करें तो अक्टूबर महीने में बजाज की 3.42 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल 3.91 लाख यूनिट्स थी। इस तरह कंपनी को 12.62 प्रतिशत कानुकसान उठाना पड़ा है।
Suzuki
टॉप-5 सबसे ज्यादा दोपहिया बिक्री करने वाली कंपनियों की लिस्ट में आखिरी नाम सुजुकी का नाम है। अक्टूबर महीने में इसकी 87,859 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 69,186 यूनिट्स का था। इस तरह कंपनी को 26.99 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।