Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडजस्टेबल विंडस्क्रीन से लैस है Hero Karizma XMR 210 बाइक, जानें पहले से कितनी एडवांस

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 04:43 PM (IST)

    Karizma XMR 210 के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प ने इस नई स्पोर्ट्स बाइक को बिल्कुल नए 210 cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड पावर प्लांट के साथ उपलब्ध कराया है। यह नया इंजन अधिकतम 25.15 bhp की पावर और 20.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। जहां तक ​​ट्रांसमिशन कर्तव्यों का सवाल है उन्हें छह-स्पीड गियरबॉक्स द्वारा कंट्रोल किया जाएगा।

    Hero Image
    अपडेटेड हीरो करिज्मा कितनी खास? आसान भाषा में समझें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। हीरो मोटोकॉर्प ने चार साल के ब्रेक के बाद लाइनअप को वापस लाते हुए बिल्कुल नई Karizma XMR 210 लॉन्च की है। करिज्मा को पहली बार 2003 में होंडा और हीरो मोटोकॉर्प के बीच साझेदारी के तहत पेश किया गया था, जो 2019 तक लाइनअप में जारी रहा जब बिक्री में गिरावट के कारण इसे बंद कर दिया गया। कंपनी ने इसको एडवांस वर्जन में लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1 लाख 73 हजार रुपये के करीब है। आइये जानते हैं क्या है खास।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hero Karizma XMR लुक और डिजाइन

    सबसे पहले लुक की बात करते हैं। हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 एक फुली-फेयर्ड बाइक है, जो दिखने में स्पोर्टी नजर आती है। कुछ चीजें आपको पुरानी Hero Karizma XMR की याद दिलाएंगी। इसमें आपको फ्रंट के साइड डिजिटल स्पीडोमीटर मिल जाता है, जो राइडर्स की शोभा बढ़ाता है।

    कलर

    हीरो मोटोकॉर्प बिल्कुल नई Karizma XMR 210 को तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में पेश कर रहा है। पहला है आइकॉनिक येलो, दूसरा है टर्बो रेड और आखिरी विकल्प है मैट फैंटम ब्लैक कलर शामिल है।

    फीचर्स

    फीचर्स के मामले में हीरो मोटोकॉर्प ने नई Karizma XMR 210 को पूरी तरह से डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले से लैस किया है। यह डिस्प्ले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाओं के साथ आता है जो सेगमेंट में पहली बार है, और सेगमेंट में पहली एडजस्टेबल विंडस्क्रीन भी है।

    इंजन

    Karizma XMR 210 के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प ने इस नई स्पोर्ट्स बाइक को बिल्कुल नए 210 cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड पावर प्लांट के साथ उपलब्ध कराया है। यह नया इंजन अधिकतम 25.15 bhp की पावर और 20.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। जहां तक ​​ट्रांसमिशन कर्तव्यों का सवाल है, उन्हें छह-स्पीड गियरबॉक्स द्वारा कंट्रोल किया जाएगा।