कार प्रेमियों के लिए कैसा रहा अप्रैल 2025 का यह सप्ताह, जानिए पूरी डिटेल
अप्रैल 2025 का यह सप्ताह भारतीय कार प्रेमियों के लिए काफी बेहतरीन रहा। Volkswagen Tiguan R-Line और Skoda Kodiaq लॉन्च हुई साथ ही Golf GTI की लॉन्च टाइ ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कार प्रेमियों के लिए अप्रैल 2025 का यह सप्ताह काफी बेहतरीन रहा। इस सप्ताह दो अपडेट फ्लैगशिप SUV लॉन्च हुए और एक हॉट हैच की लॉन्च टाइमलाइन सामने आई। इसके साथ ही भारत में बनी SUV ने जापानी NCAP में 5-स्टार रेटिंग भी हासिल की और तो और भारत की पॉपुलर सेडान ने विदेश में डेब्यू किया। आइए जानते हैं कि 14 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल 2025 के बीच ऑटोमोबाइल की दुनिया में क्या कुछ हुआ।
2025 Volkswagen Tiguan R-Line
सप्ताह की शुरुआत में 2025 Volkswagen Tiguan R-Line भारत में लॉन्च हुई। यह भारत में पूरी तरह से निर्मित यूनिट (CBU) के रूप में बेची जाएगी, जिसकी डिलीवरी 28 अप्रैल 2025 से शुरू होगी।
Volkswagen Golf GTI
भारत में यह कब लॉन्च होगी इसकी पुष्टि भी इसी सप्ताह हुई है। यह भारत में कंपनी की दूसरी परफॉरमेंस हैचबैक होगी और इसे सीमित संख्या में बेचा जाएगा। वैसे तो यह ग्लोबल लेवल पर सात कलर में मिलती है, लेकिन इसे भारत में 4 कलर में पेश किया जाएगा।
2025 Skoda Kodiaq
भारतीय बाजार में नई जनरेशन 2025 Skoda Kodiaq लॉन्च हुई। इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें टेक-लोडेड केबिन और कई अपग्रेड्स दिए गए हैं। यह कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स के साथ आती है।
Honda Elevate
भारत में बनी Honda Elevate ने जापानी NCAP क्रैश टेस्ट में अपना दमखम दिखाया है। उसने जापानी NCAP क्रैश टेस्ट पूरे 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसका जल्द ही Bharat NCAP भी हो सकता है, जिसमें 5-स्टार स्कोर करने की उम्मीद है।
Kia EV3
Kia EV3 ने 2025 में वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WCOTY) अवॉर्ड जीता है। कोरियाई कार निर्माता Kia ने यह खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया है। इस खिताब को पिछले साल Kia EV9 ने जीता था।
Audi A6
Audi ने नई जनरेशन A6 सेडान को ग्लोबल लेवल पर पेश हुई। इसमें बड़े डिजाइन के साथ आधुनिक फीचर्स को शामिल किया गया है, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। यह कई प्रीमियम और लग्जरी फीचर्स से लैस है। वहीं यह लग्जरी और टेक्नोलॉजी का शानदार मिश्रण है।
Maruti Suzuki Dzire
यह भारत की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है। इसे इसी सप्ताह फिलीपींस में लॉन्च किया गया, जिसमें नया पावरट्रेन अपग्रेड है, जो भारतीय बाजार में नहीं मिलता है। भारतीय मॉडल की तुलना में इसमें कुछ कम्फर्ट फीचर्स की कमी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।