विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Top Scooters: October 2024 में भी स्‍कूटर्स की बिक्री में हुई बढ़ोतरी, Honda, TVS, Suzuki हुईं Top-5 में शामिल

Published: Mon, 25 Nov 2024 08:00 PM (IST)

भारतीय बाजार में हर महीने बड़ी संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। दो पहिया वाहनों की बिक्री ...और पढ़ें

October 2024 के दौरान किस कंपनी के किस स्‍कूटर को Top-5 में जगह मिली है।
October 2024 के दौरान किस कंपनी के किस स्‍कूटर को Top-5 में जगह मिली है।

HighLights

  1. October 2024 में हुई 6.64 लाख से ज्‍यादा स्‍कूटर्स की बिक्री
  2. Top-5 लिस्‍ट में शामिल हुए Honda, TVS, Suzuki के स्‍कूटर्स

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में हर महीने लाखों की संख्‍या में स्‍कूटर्स की बिक्री होती है। October 2024 में किस कंपनी के कौन से स्‍कूटर को ग्राहकों ने सबसे सबसे ज्‍यादा पसंद किया है। Top-5 की लिस्‍ट में कौन सी कंपनी का कौन सा स्‍कूटर शामिल हुआ है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कैसी रही बिक्री

October 2024 के दौरान पूरे भारत में 6.64 लाख से ज्‍यादा स्‍कूटर्स की बिक्री हुई है। आंकड़ों के मुताबिक बीते महीने Top-10 स्‍कूटर्स की कुल बिक्री 664713 यूनिट्स से रही है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर स्‍कूटर सेगमेंट के टॉप-10 की बिक्री में करीब 27 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़त दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Honda Activa Electric स्‍कूटर का फिर जारी हुआ टीजर, मिली चार्जिंग पोर्ट की जानकारी, 27 November को होगा लॉन्‍च

पहले नंबर पर रहा Honda Activa

होंडा की ओर से एक्टिवा स्‍कूटर को ऑफर किया जाता है। होंडा के इस स्‍कूटर को इस सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इस स्‍कूटर की कुल 2 यूनिट्स की बिक्री October 2024 में की है। October 2023 के दौरान इसकी कुल 218856 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

दूसरे नंबर पर रहा TVS Jupiter

Honda Activa के बाद दूसरे नंबर पर टीवीएस जुपिटर रहा। इस स्‍कूटर की कुल 109702 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है। वहीं पिछले साल October महीने में इसकी कुल 91824 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

तीसरे पायदान पर Suzuki Access

इस लिस्‍ट में तीसरे पायदान पर सुजुकी एक्‍सेस का नंबर रहा। सुजुकी ने बीते महीने में इस स्‍कूटर की कुल 74813 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं October 2023 के दौरान इसकी कुल 56909 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

अगले नंबर पर रहा TVS NTorq

टीवीएस की ओर से दूसरे स्‍कूटर NTorq को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बीते महीने में कुल 40065 यूनिट्स की बिक्री इस स्‍कूटर की हुई है। October 2023 के दौरान इसकी कुल बिक्री 34476 यूनिट्स की रही थी।

Top-5 में शामिल हुआ Honda Dio

होंडा की ओर से Dio स्‍कूटर को भी भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। कंपनी का यह स्‍कूटर भी बीते महीने Top-5 Scooter List में शामिल रहा है। बीते महीने इसकी 33179 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसे 32385 लोगों ने खरीदा था।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: इंजन और टायर का इन तीन तरीकों से रखें ध्‍यान, बाइक की उम्र हो जाएगी लंबी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।