यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Honda Activa Electric स्कूटर का फिर जारी हुआ टीजर, मिली चार्जिंग पोर्ट की जानकारी, 27 November को होगा लॉन्च
Honda Activa Electric scooter Teaser जापानी वाहन निर्माता Honda की ओर से जल्द ही नए स्कूटर को भारतीय बाजार में ...और पढ़ें

HighLights
- Honda Activa Electric 27 November को होगा लॉन्च
- लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर जारी हुआ नया टीजर
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जापानी दो पहिया वाहन निर्माता Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) की ओर से कई सेगमेंट में बाइक्स और स्कूटर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से पहले Electric Scooter के तौर पर Honda Activa Electric को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले स्कूटर का एक और टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं कि नए टीजर में किस तरह की जानकारी मिल रही है।
सोशल मीडिया पर जारी हुआ नया टीजर
होंडा की ओर से एक्टिवा इलेक्ट्रिक के लॉन्च से पहले नया टीजर जारी कर दिया गया है। कंपनी की ओर से जारी किए गए नए टीजर में स्कूटर के चार्जिंग पोर्ट की जानकारी दी गई है।

पहले के टीजर में मिल चुकी है ये जानकारियां
हाल में जारी किए गए टीजर से पहले भी चार टीजर जारी किए जा चुके हैं। जिनमें Honda Activa Electric की मोटर से लेकर फीचर्स तक की जानकारी सामने आई है। अब तक जारी हुए टीजर में स्कूटर के दो तरह के डिजिटल स्पीडोमीटर, एलईडी लाइट्स, रेंज, ड्राइविंग मोड्स और रिमूवेबल बैटरी की जानकारी मिल चुकी है। इस स्कूटर में कंपनी की ओर से राइडिंग के लिए दो मोड्स दिए जा सकते हैं। फीचर्स के तौर पर इसमें एलईडी हेडलाइट्स, डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Honda Activa Electric के लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर जारी हुआ नया टीजर, मिली Battery की जानकारी
कब होगा लॉन्च
Honda की ओर से Activa Electric को भारतीय बाजार में 27 November 2024 को लॉन्च कर दिया जाएगा। इस स्कूटर के साथ ही कंपनी की ओर से दूसरे इलेक्ट्रिक दो पहिया को भी लाया जा सकता है, जिसे बाइक या दूसरे स्कूटर के तौर पर लाया जाएगा। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि किस सेगमेंट में किस इलेक्ट्रिक वाहन को इस तारीख में लॉन्च किया जाएगा।
किनसे होगा मुकाबला
होंडा की ओर से पहले Electric Scooter के तौर पर लॉन्च किए जाने वाले Honda Activa Electric स्कूटर का बाजार में सीधा मुकाबला Ola, Ather, Vida, TVS iQbue और Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ होगा।
यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले Honda ने जारी किया Activa Electric का नया टीजर, मीटर से लेकर रेंज तक की मिली जानकारी