विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bike Tips: इंजन और टायर का इन तीन तरीकों से रखें ध्‍यान, बाइक की उम्र हो जाएगी लंबी

Published: Mon, 25 Nov 2024 10:00 AM (IST)

देश में रोजाना हजारों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें बड़ी संख्‍या में बाइक्‍स ...और पढ़ें

बाइक की किन तरीकों से देखभाल करनी चाहिए। आइए जानते हैं।
बाइक की किन तरीकों से देखभाल करनी चाहिए। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बड़ी संख्‍या में लोग ऑफिस आने जाने के साथ ही कई अन्‍य कामों के लिए बाइक्‍स का उपयोग करते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनी बाइक का सही तरह से ध्‍यान नहीं रखते। जिस कारण बाइक को लंबे समय में बड़े नुकसान होते हैं। जिसे ठीक करवाने में समय और पैसे दोनों खराब होते हैं। बाइक की सही तरह से देखभाल (Bike Tips) किन बातों का ध्‍यान रखकर आसानी से की जा सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।

समय पर सर्विस है जरूरी

कई बार लोग अपनी बाइक की सर्विस लेट करवाते हैं। लेकिन ऐसा करने से कई तरह की समस्‍याओं को आप खुद ही बुलाते हैं। बाइक चलाने पर इंजन का तापमान भी काफी ज्‍यादा हो जाता है, जिससे इंजन ऑयल आदि को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर सर्विस में देरी की जाए तो फिर इंजन ऑयल काफी जल्‍दी खराब हो जाता है। कुछ स्थितियों में तो इंजन ऑयल कम भी होने लगता है। जिससे बाइक चलाने पर इंजन पर ज्‍यादा लोड आ जाता है। लगातार ऐसा करने से इंजन की उम्र भी कम हो जाती है और खराब स्थिति में इंजन सीज तक हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Bike Sale: बीते महीने किस बाइक की कितनी रही मांग, Top-5 में शामिल हुईं Hero, Honda की ये मोटरसाइकिल

एयर फिल्‍टर रखें साफ

बाइक में एयर फिल्‍टर का काम इंजन तक साफ हवा पहुंचाना होता है। बाइक नहीं चलाते हुए भी वातावरण में काफी धूल मिट्टी होती है। जो एयर फिल्‍टर में आ जाती है। जिस कारण फिल्‍टर धीरे-धीरे चोक होना शुरू हो जाता है। ऐसा होने के बाद बाइक चलाने पर इंजन तक उचित मात्रा में हवा पहुंचने में परेशानी होती है। इससे बचने के लिए कोशिश करें कि एयर फिल्‍टर को हमेशा साफ रखें। अगर खुद से साफ करना संभव न हो तो किसी मैकेनिक से साफ करवाया जा सकता है। अगर जरूरत हो तो इसे बदला भी जा सकता है। 

टायर का रखें ध्‍यान

जब भी बाइक को चलाया जाता है तो टायर का ही सड़क के साथ संंपर्क होता है। इसलिए कोशिश करें कि टायर में सही मात्रा में हवा हो। ऐसा न होने पर बाइक में ईंधन की खपत तो बढ़ती ही है साथ ही टायर की उम्र भी कम हो जाती है। कोशिश करें कि बाइक के टायर में गर्मियों में नाइट्रोजन का उपयोग करें। इससे टायर जल्‍दी गर्म नहीं होते। वहीं अन्‍य मौसम में सामान्‍य हवा से भी काम चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Ola कर रही बड़ी तैयारी, Bhavish Agarwal ने Social Media पर दी जानकारी, इन खूबियों के साथ जल्‍द आएगा नया Scooter

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।