विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ola कर रही बड़ी तैयारी, Bhavish Agarwal ने Social Media पर दी जानकारी, इन खूबियों के साथ जल्‍द आएगा नया Scooter

Published: Sun, 24 Nov 2024 02:00 PM (IST)

भारतीय बाजार में हर महीने सबसे ज्‍यादा Electric Two Wheeler की बिक्री करने वाली Ola की ओर से जल्‍द ही ...और पढ़ें

ओला की ओर से किस तरह के नए वाहन को लाया जा सकता है।
ओला की ओर से किस तरह के नए वाहन को लाया जा सकता है।

HighLights

  1. Ola कर सकती है नए Electric Scooter को लाने की घोषणा
  2. कमर्शियल इलेक्ट्रिक दो पहिया को ला सकती है ओला इलेक्ट्रिक

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक दो पहिया निर्माता Ola Electric की ओर से जल्‍द ही बड़ी घोषणा की जा सकती है। कंपनी के प्रमुख Bhavish Aggarwal की ओर से सोशल मीडिया पर हाल में क्‍या जानकारी दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Ola कर रही बड़ी तैयारी

ओला इलेक्ट्रिक के प्रमुख Bhavish Aggarwal की ओर से हाल में ही बड़ी जानकारी को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया गया है। भाविश ने शनिवार रात को एक ट्ववीट कर यह जानकारी दी है। इसमें उन्‍होंने कुछ फोटो शेयर की हैं और अगले हफ्ते कुछ खास घोषणा की बात कही है।

यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में 85% की सालाना वृद्धि; Ola, TVS, Bajaj, Ather की कितनी गाड़ियां बिकी

सोशल मीडिया पर दी यह जानकारी

अपने ट्वीट में भाविश ने तीन फोटो शेयर की हैं। जिनमें एक नए वाहन की जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही उन्‍होंने लिखा है कि बहुत ही रोमांचक काम पर काम चल रहा है! आने वाले सप्ताह में घोषणा की जाएगी!

आएगा नया वाहन

भाविश की ओर से जो फोटो शेयर की गई हैं। उनके मुताबिक की ओर से जल्‍द ही नए इलेक्ट्रिक वाहन को लाया जा सकता है। फोटो के मुताबिक यह स्‍कूटर सेगमेंट में लाया जाएगा, जिसका डिजाइन कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो से पूरी तरह अलग होगा। फोटो के मुताबिक इस नए स्‍कूटर को कमर्शियल सेगमेंट में लाया जा सकता है।

मिलेगा स्‍वैपेबल/रिमूवेबल बैटरी का फीचर

कंपनी की ओर से फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाए जाने वाले Electric Scooters में फिक्‍स बैटरी का ही उपयोग किया जाता है। लेकिन नए उत्‍पाद में कंपनी की ओर से स्‍वैपेबल बैटरी या रिमूवेबल बैटरी का उपयोग किया जाएगा।

क्‍या होगी खासियत

कंपनी की ओर से नए वाहन के तौर पर लाए जाने वाले नए इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में कई खासियत दी जा सकती हैं। फोटो के मुताबिक इसका डिजाइन पूरी तरह से मौजूदा S1 से अलग होगा। इसमें नए डिजाइन की एलईडी लाइट दी जाएगी। साथ ही बाइक में मिलने वाले फ्रंट फॉर्क्‍स का उपयोग इसमें किया जाएगा। साथ ही गिरने पर सुरक्षा के लिए साइड गार्ड को दिया जाएगा। स्‍कूटर को दो सवारियों के साथ ही सामान ढोने के लिए डिजाइन किया गया है। मौजूदा स्‍कूटर्स की तरह इसके भी रियर टायर पर हब मोटर को दिया जाएगा। जिससे इसकी कीमत कम रखने में मदद मिलेगी। सीट के नीचे इसमें बैटरी लगाई जाएगी जिसे जरुरत पड़ने पर बाहर भी निकाला जा सकेगा।

क्‍या होगा फायदा

कंपनी की ओर से अगर रिमूवेबल बैटरी वाले उत्‍पाद को बाजार में लॉन्‍च किया जाता है। तो इसका सीधा फायदा ऐसे लोगों को होगा जिनको इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने में लगने वाले समय के कारण परेशानी होती है। रिमूवेबल बैटरी के कारण रेंज कम या खत्‍म होने पर आसानी से बदला जा सकेगा, जिससे चार्जिंग में लगने वाले समय की बचत हो पाएगी और व्‍यक्ति बेहद कम समय में लंबी दूरी तक यात्रा कर पाएगा। इसके अलावा बैटरी के रिमूवेबल होने के कारण उसे स्‍कूटर से निकाल कर घर या ऑफिस में चार्ज करने में भी सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें- OLA Gen 3 Platform जनवरी 2025 में होगी लॉन्च, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में होंगे बड़े बदलाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।