विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OLA Gen 3 Platform जनवरी 2025 में होगी लॉन्च, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में होंगे बड़े बदलाव

Published: Tue, 12 Nov 2024 07:00 PM (IST)

OLA Gen 3 Platform को जनवरी 2025 में लाने जा रही है। पहले इसके आने का समय मार्च से अप्रैल ...और पढ़ें

OLA Gen 3 Platform जनवरी 2025 में पेश किया जाएगा।
OLA Gen 3 Platform जनवरी 2025 में पेश किया जाएगा।

HighLights

  1. नई मोटर आर्किटेक्चर से ज्यादा टॉर्क मिलने का वादा।
  2. en 3 प्लेटफॉर्म नए S2, S3 मॉडल हो सकते हैं।
  3. S3 में मैक्सी-स्कूटर, प्रीमियम पेशकश हो सकती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ola इलेक्ट्रिक अपने जनरेशन 3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रहा है। इन स्कूटर की डिलीवरी का काम कंपनी जनवरी 2025 से शुरू करेगी। पहले यह समय सीमा मार्च से अप्रैल 2025 के बीच थी। इस दौरान कंपनी अपने पांच एक्स्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश करेगी, जो हाल में आने वाली S1 सीरीज से आगे बढ़कर दो नए सब-ब्रांड, S2 और S3 होंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

जनरेशन-3 Ola इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म

भारत में इस साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की पॉपुलैरिटी लोगों के बीच बढ़ी है। जिसकी वजह से इस साल इनके बिक्री पर भी असर देखने के लिए मिला है। जून 2024 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में 16.1 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर 2024 में 21.4 प्रतिशत पहुंच गई है। इसकी बिक्री सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र में देखने के लिए मिला है। यहां पर एक लाख रुपये के मास मार्केट स्कूटर के लिए Ola मास और प्रीमियम दोनों सीरीज के ग्राहकों को पूरा करने के लिए नए मॉडल की पेश करने की गति को बढ़ाया है।

साल 2025 में पेश होंगे 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

फाइनेंशियल ईयर के क्वार्टर-2 के नतीजों के बाद Ola इलेक्ट्रिक ने एक विनियामक फाइलिंग में कहा कि वह अगले साल जनवरी में तय समय से पहले S1 जनरेशन 3 प्रोडक्शन की डिलीवरी को शुरू कर देंगे। साथ ही अपनी जनरेशन 3 आर्किटेक्चर के हिस्से के रूप में पांट अतिरिक्त स्कूटर पेश करेगी, जो मौजूदा S1 सीरीज से आगे बढ़कर दो नए सब-ब्रांड, S2 और S3 होंगे।

S2 ब्रांड तीन मॉडल पेश होंगे

साल 2025 में S2 ब्रांड के तीन मॉडल को पेश किया जाएगा। शहर के लिए सिटी मॉडल, लंबी दूरी के लिए टूरर और परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए स्पोर्ट्स मॉडल लाया जाएगा। S3 सब-ब्रांड दो मैक्सी-स्कूटर, ग्रैंड एडवेंचर और ग्रैंड टूरर का प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया जाएगा। जनरेशन 3 मॉडल में चेसिस के भीतर एक एकीकृत बैटरी, मैग्नेटलेस मोटर और इलेक्ट्रॉनिक देखने के लिए मिलेंगे। कहा जा रहा है कि इस नए डिजाइन से परफॉर्मेंश में 26 प्रतिशत सुधार और लागत में 20 प्रतिशत से अधिक की कमी देखने के लिए मिल सकती है।

साल 2025 में 2000 स्टोर तक पहुंचाने का लक्ष्य

OLA इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में करीब 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसकी योजना मार्च 2025 तक अपने डिटेल नेटवर्क को 2000 स्टोर तक पहुंचाने की है, जो हाल में 782 है।

यह भी पढ़ें- लॉन्‍च से पहले Honda Activa Electric की मिली झलक, सोशल मीडिया पर जारी हुआ पहला Teaser

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।