विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में 85% की सालाना वृद्धि; Ola, TVS, Bajaj, Ather की कितनी गाड़ियां बिकी

Published: Tue, 12 Nov 2024 08:00 PM (IST)

Electric Two-Wheeler Sales अक्टूबर 2024 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में बंपर उछाल देखने के लिए मिला। इस दौरान ...और पढ़ें

Electric Two-Wheeler October 2024 में बिक्री का आंकड़ा।
Electric Two-Wheeler October 2024 में बिक्री का आंकड़ा।

HighLights

  1. Ola इलेक्ट्रिक की बिक्री 74.33% बढ़ी।
  2. TVS मोटर की बिक्री में 81.23% की बढ़ोतरी हुई।
  3. Bajaj ऑटो की बिक्री में 211.27% की बढ़ोतरी हुई।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट के लिए भारतीय बाजार अक्टूबर 2024 में काफी बेहतर रहा। इस दौरान साल-दर-साल 85% की वृद्धि देखने के लिए मिली है। जिसमें ओला इलेक्ट्रिक, TVS मोटर और बजाज जैसी अग्रणी कंपनियों को काफी मुनाफा हुआ है। इनकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है। आइए जानते है कि कि कंपनी की कितनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री हुई है।

फेस्टिव सीजन में खुब हुई बिक्री

साल 2025 का अक्टूबर महीने में कई फेस्टिव ऑफर देखने के लिए मिले। जिसकी वजह से गाड़ियों की बिक्री में उछाल देखने के लिए मिला।  इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बिक्री बढ़कर 1,39,159 यूनिट तक पहुंच गई, जो एक लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई। तकरीबन सभी टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों की गाड़ियों की मासिक आधार पर बिक्री में बढ़ोतरी देखने के लिए मिली। वहीं, सालाना आधार पर इस सेगमेंट में कुछ कंपनियों की गाड़ियों की बिक्री में गिरावट भी देखने के लिए मिली है।

Electric 2W Sales Oct 2024: बिक्री में OLA टॉप पर

अक्टूबर 2024 में 1,39,159 यूनिट की बिक्री के साथ सालाना और मासिक आधार पर बढ़ोतरी देखने के लिए मिली। अक्टूबर 2023 में बेची गई 75,165 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर बिक्री में 85.14% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सितंबर 2024 में बेची गई 90,007 यूनिट की तुलना में मासिक आधार पर 54.61% की बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है।

  • ओला इस सेगमेंट में सबसे आगे रही। पिछले महीने इसकी 41,651 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अक्टूबर 2023 में बिकी 23,892 इकाइयों की तुलना में सालाना आधार पर 74.33% की बढ़ोतरी रही। वहीं, मासिक आधार पर ओला की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में 68.77% की वृद्धि हुई।
  • अक्टूबर 2024 में TVS मोटर ने मासिक आधार पर BAJAJ ऑटो को पछाड़ा। पिछले महीने TVS की बिक्री 29,915 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 81.23% और मासिक आधार पर 65.20% की बढ़ोतरी रही। इसकी गाड़ियां अक्टूबर 2023 में 16,507 यूनिट और सितंबर 2024 में 18,108 यूनिट बिकी थी।
  • अक्टूबर 2024 में बजाज ऑटो की बिक्री 28,232 यूनिट रही। यह बिक्री की आंकड़ा सालाना आधार पर 211.27% और मासिक आधार पर 47.53% की बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है।
  • अक्टूबर 2024 में एथर एनर्जी की सालाना आधार पर और मासिक आधार पर बिक्री में बढ़ोतरी देखने के लिए मिला है। इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एथर रिज्टा रही।  
  • हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में बढ़ोतरी देखने के लिए मिला है। इसकी सालाना आधार पर 277.49% की बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है। मासिक बिक्री की तुलना में 69.65% की वृद्धि हुई।

यह भी पढ़ें- OLA Gen 3 Platform जनवरी 2025 में होगी लॉन्च, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में होंगे बड़े बदलाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।