विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bike Sale: बीते महीने किस बाइक की कितनी रही मांग, Top-5 में शामिल हुईं Hero, Honda की ये मोटरसाइकिल

Published: Sun, 24 Nov 2024 04:00 PM (IST)

देश में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। October 2024 के दौरान देश ...और पढ़ें

अक्‍टूबर 2024 के दौरान किस कंपनी की किस बाइक की सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है।
अक्‍टूबर 2024 के दौरान किस कंपनी की किस बाइक की सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है।

HighLights

  1. Hero, Honda, Bajaj की बाइक्‍स की रही सबसे ज्‍यादा मांग
  2. October 2024 में Splendor, Shine, HF Dlx Top-5 में शामिल

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बड़ी संख्‍या में लोग  Bikes चलाना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक October 2024 के दौरान बाइक सेगमेंट में कैसा प्रदर्शन रहा है। किस कंपनी की किस बाइक को Top-5 में जगह मिली है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

भारतीय बाजार में बीते महीने लाखों की संख्‍या में लोगों ने बाइक्‍स को खरीदा है। जानकारी के मुताबिक October 2024 के दौरान देशभर में Top-5 बाइक्‍स की कुल 8885766 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें- Hero Surge S32 के डिजाइन का स्केच आया सामने, ई-रिक्शा से इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 मिनट में होगी कन्वर्ट

पहले नंबर पर रही Hero Splendor

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारत में काफी लंबे समय से Hero Splendor बाइक को ऑफर किया जाता है। हर महीने इस बाइक की सबसे ज्‍यादा बिक्री होती है। October 2024 के दौरान भी यह बाइक सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बाइक की लिस्‍ट में पहले पायदान पर रही है। बीते महीने इसकी कुल 391612 यूनिट्स की बिक्री की गई है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी कुल 375886 यूनिट्स को खरीदा गया था।

दूसरे नंबर पर रही Honda Shine

जापानी दो पहिया निर्माता Honda की ओर से Shine को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बिक्री के मामले में यह बाइक दूसरे नंबर पर रही है। October 2024 के दौरान इस बाइक की कुल 196288 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इस दौरान इस बाइक की 262316 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

तीसरे नंबर पर आई Hero HF Dlx

हीरो मोटोकॉर्प की HF Dlx बाइक को भी काफी पसंद किया जाता है। बीते महीने के दौरान इस बाइक की कुल 124343 यूनिट्स को खरीदा गया है। जबकि October 2023 के दौरान इसकी 1123827 यूनिट्स को देशभर में खरीदा गया था।

अगले नंबर पर रही Bajaj Pulsar

बजाज की ओर से पल्‍सर बाइक को कई सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बीते महीने के दौरान देशभर में 111834 यूनिट्स को खरीदा गया है। इसके पहले साल 2023 में इसी अवधि के दौरान इस बाइक को 139182 लोगों ने खरीदा था। आंकड़ों के मुताबिक इस बाइक की बिक्री में करीब 20 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है।

Top-5 में शामिल हुई Bajaj Platina

बजाज की एक और बाइक को Top-5 में जगह मिली है। कंपनी की ओर से एंट्री लेवल सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Bajaj Platina बाइक को भी 61689 लोगों ने खरीदा है। पिछले साल October महीने में इस बाइक को 49774 लोगों ने खरीदा था।

यह भी पढ़ें- TVS Apache RTR 160 4V हुई अपडेट, नए फीचर्स और तकनीक के साथ हुई लॉन्‍च, कीमत 1.40 लाख रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।