विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TVS Apache RTR 160 4V हुई अपडेट, नए फीचर्स और तकनीक के साथ हुई लॉन्‍च, कीमत 1.40 लाख रुपये

Published: Tue, 19 Nov 2024 11:59 AM (IST)

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS Motors की ओर से बाजार में कई सेगमेंट में बाइक्‍स और स्‍कूटर्स ...और पढ़ें

TVS Apache RTR 160 4V को अपडेट के साथ किया गया लॉन्‍च। जानें पूरी डिटेल।
TVS Apache RTR 160 4V को अपडेट के साथ किया गया लॉन्‍च। जानें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. TVS Apache RTR 160 4V बाइक हुई अपडेट
  2. नए फीचर्स और तकनीक के साथ हुई बाइक लॉन्‍च
  3. लॉन्‍च के बाद एक्‍स शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख दो पहिया निर्माता TVS Motors की ओर से 160 सीसी सेगमेंट में नेकेड बाइक के तौर पर TVS Apache RTR 160 4V को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने हाल में ही इस बाइक को अपडेट के साथ लॉन्‍च किया है। इसमें किस तरह के फीचर्स और तकनीकी बदलाव किए गए हैं। किस कीमत पर बाइक को खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

अपडेट के साथ हुई लॉन्‍च

टीवीएस मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में 160 सीसी नेकेड बाइक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली TVS Apache RTR 160 4V बाइक को अपडेट के साथ लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी की ओर से अपडेट में कुछ नए फीचर्स और तकनीक को जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- TVS साल 2025 में लॉन्च करेगी 300cc एडवेंचर बाइक, डिजिटल कंसोल समेत एडवांस फीचर्स से होगी लैस

कितना दमदार इंजन

टीवीएस की अपाचे आरटीआर 160 4वी बाइक में 159.7 सीसी की क्षमता का ऑयल कूल्‍ड फ्यूल इंजेक्‍टिड 4 वॉल्‍व इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 17.55 पीएस की पावर और 14.73 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

कैसे हैं फीचर्स

बाइक में कुछ बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। जिसमें सेगमेंट में पहला 37 एमएम का यूएसडी फॉर्क दिया गया है। इसके अलावा बाइक में राइडिंग के लिए तीन मोड्स दिए गए हैं जिनमें स्‍पोर्ट, अर्बन और रेन शामिल हैं। बाइक में TVS SmartXonnect तकनीक को दिया गया है। इस तकनीक के साथ ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट, वॉयस असिस्‍ट की सुविधा मिलती है। बाइक में जीटीटी तकनीक को भी दिया गया है जिससे ट्रैफिक में आसानी होती है और एडजस्‍टेबल क्‍लच और लीवर से ज्‍यादा सुविधा मिलती है। बाइक में सेफ्टी के लिए ड्यूल चैनल एबीएस के साथ आरएलपी, एलईडी हेडलाइट और टेल लैंप के साथ Bullpup exhaust दिया गया है।

अधिकारियों ने कही यह बात

टीवीएस मोटर्स की ओर से प्रीमियम बिजनेस हेड विमल सुंबले ने कहा कि हमें मोटरसाइकिलों में इंजीनियरिंग और इनोवेशन का मार्ग प्रशस्त करने पर गर्व है। उस प्रतिबद्धता के साथ, हम अत्याधुनिक सुविधाओं और उन्नत तकनीक के साथ टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी के अपग्रेड की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं। हम प्रदर्शन, प्रौद्योगिकी और शैली को एकीकृत करके अपने ग्राहकों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी पेशकशों के सेट में लगातार विकास करके, हमने भारत में प्रदर्शन मोटरसाइकिलों के लिए नए मानक स्थापित किए हैं।

कितनी है कीमत

टीवीएस की ओर से अपडेटिड Apache RTR 160 4V बाइक की एक्‍स शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये रखी गई है।

कितने रंगों का विकल्‍प

TVS Apache RTR 160 4V बाइक को Granite Grey, Matte Black, and Pearl White जैसे रंगों के साथ लाया गया है। इसके साथ ही इसमें रेस इंस्‍पायर्ड ग्राफिक्‍स, गोल्‍डन फिनिश यूएसडी फॉर्क्स, रेड अलॉय व्‍हील्‍स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Honda से लेकर TVS तक एंट्री लेवल स्‍कूटर सेगमेंट में ऑफर करते हैं ये विकल्‍प, कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।