विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hero Surge S32 के डिजाइन का स्केच आया सामने, ई-रिक्शा से इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 मिनट में होगी कन्वर्ट

Published: Sat, 23 Nov 2024 08:00 PM (IST)

होरो की Surge S32 कनवर्टेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में साल 2025 में कभी लॉन्च हो सकती है। हाल ही में ...और पढ़ें

Hero Surge S32 साल 2025 में लॉन्च होगी।
Hero Surge S32 साल 2025 में लॉन्च होगी।

HighLights

  1. ई-रिक्शा से इलेक्ट्रिक स्कूटर में बदलना काफी आसान।
  2. भारत में इसे चार वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प के स्वामित्व वाली सर्ज ईवी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी जल्दी ही भारत में S32 2W-cum-3W को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसके डिजाइन को पेटेंट भी करा लिया है। इसे कंपनी साल 2025 में कभी लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इसके डिजाइन का स्केच सामने आया है। आइए जानते हैं कि Hero Surge S32 कन्वर्टिबल इलेक्ट्रिक स्कूटर किन फीचर्स के साथ आ सकती है।

Hero Surge S32: क्या होंगे फीचर्स

  • सर्ज S32 में एक हाइब्रिड वाहन है, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर होता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर गैर-स्वचालित रियर मॉड्यूल के लिए फ्रंट व्हील के रूप में काम करता है। इसमें अपना बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर भी दिया जाएगा। इसमें ऐसा इसलिए दिया जाएगा ताकि स्कूटर और गैर-स्वचालित रियर मॉड्यूल दोनों में स्वतंत्र पावरट्रेन हो।
  • इसे कई वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। इसके थ्री-व्हीलर ऑटो रिक्शा (S32 PV), एक थ्री-व्हीलर कार्गो वाहन (S32 LD), एक थ्री-व्हीलर कवर कार्गो वाहन (S32 HD) और एक फ्लैट-बेड थ्री-व्हीलर कार्गो वाहन (S32 FB) वेरिएंट के साथ लाया जाएगा।
  • सर्ज S32 एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक 3W कमर्शियल वाहन को एक पैकेज में जोड़ता है। ऐसा अभी तक नहीं किया गया है। जिसकी वजह से कंपनी ने  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर L2-5 नामक एक नई वाहन श्रेणी बनाई है।
  • नई श्रेणी टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर कॉम्बी मॉड्यूल वाहन को रिप्रजेंट करती है, जिसमें L2 स्कूटर को नॉन सेल्फ-प्रोपेल्ड रियर मॉड्यूल के जोड़ा गया है।

Hero Surge S32

Hero Surge S32: स्केच में क्या दिखा

  • देखने में सर्ज S32 इलेक्ट्रिक स्कूटर पार्ट युवा डिजाइन के साथ एक पारिवारिक स्कूटर जैसा दिखाई देता है। इसके नॉन सेल्फ-प्रोपेल्ड रियर मॉड्यूल का वजन सहन करने के लिए दोनों पहियों पर शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है।
  • इसके आगे की तरफ डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो थ्री-व्हीलर CV के लिए अद्वितीय है। इसका रियर मॉड्यूल स्कूटर पर टिका होता है और ऑपरेटर स्कूटर की सीट पर बैठ कर इसे चलाता है।

Hero Surge S32: बदलना कितना आसान

स्कूटर के इंस्ट्रूमेंटेशन का इस्तेमाल थ्री-व्हीलर मोड में भी किया जाता है। रिक्शा की बॉडी को पूरी तरह से मेटल से बनाया गया है। इसे मजबूत लैडर-फ्रेम चेसिस वाले AMSEP स्केटबोर्ड पर रखा गया है। सर्ज S32 की तरफ से वादा किया जा रहा है कि टू-व्हीलर से थ्री-व्हीलर में बदलने में इसे किसी भी सड़क की स्थिति में 3 मिनट से कम समय में किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Tata Sierra के ICE & EV के लॉन्च टाइम से उठा पर्दा, एडवांस फीचर्स समेत मिलेगा 550 km का रेंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।