विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tata Sierra के ICE & EV के लॉन्च टाइम से उठा पर्दा, एडवांस फीचर्स समेत मिलेगा 550 km का रेंज

Published: Fri, 22 Nov 2024 09:00 PM (IST)

Tata Sierra EVs ICE variant launch Date टाटा मोटर्स ने Tata Sierra के ICE और EV के लॉन्च की टाइमलाइन ...और पढ़ें

Tata Sierra साल 2025 के आखिर में लॉन्च होगी।
Tata Sierra साल 2025 के आखिर में लॉन्च होगी।

HighLights

  1. Tata Sierra EV की कीमत 25 लाख हो सकती है।
  2. टाटा सिएरा में एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।
  3. भारत में साल 2025 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की अपकमिंग कार सिएरा ICE और EV की लॉन्च के टाइमलाइन का खुलासा हो गया है। यह दोनों मॉडल साल 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकते हैं। Tata Sierra के EV को ICE वेरिएंट से पहले लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा सिएरा के उत्पादन का काम साल 2025 की तीसरी तिमाही से शुरू हो सकता है। जिसकी वजह से इसके फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि Tata Sierra में कौन से फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे।

Tata Sierra: एक्सटीरियर

टाटा सिएरा को पहली बार ऑटो एक्स्पो 2020 में एक कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था। इसमें आगे और पीछे की तरफ पूरी लंबाई वाली LED लाइट बार के साथ ही फ्लश डोर हैंडल देखने के लिए मिला था। हालांकि मूल सिएरा से सिग्नेचर आयताकार साइड विंडो डिज़ाइन को लिया जा सकता है। अब इसके लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा कि मूल डिजाइन का कितना हिस्सा प्रोडक्शन मॉडल में शामिल किया गया है।

Tata Sierra

Tata Sierra: इंटीरियर

  • इसके इंटीरियर की ज्यादा जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन हमें उम्मीद है कि प्रोडक्शन-स्पेक सिएरा में अपमार्केट केबिन लेआउट देखने के लिए मिलेगा जो हमें 90 के दशक के मॉडल की याद दिलाएंगे।
  • प्रोडक्शन-रेडी सिएरा में भी हैरियर और सफारी जैसा डिज़ाइन लेआउट देखने के लिए मिल सकता है, लेकिन डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल के लिए मिनिमलिस्ट डिजाइन हो सकता है।
  • इसमें अलग-अलग सीटिंग लेआउट जैसे कि चार और पांच सीटें देखने के लिए मिल सकती है। इसमें सफारी की तरह पीछे के पैसेंजर के लिए वेंटिलेटेड सीटें हो सकती है।  ICE और EV में केबिन थीम या अपहोल्स्ट्री के कलर में अंतर देखने के लिए मिल सकता है।

Tata Sierra

Tata Sierra: फीचर्स

टाटा सिएरा में 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस फोन चार्जर और हाई-फाई साउंड सिस्टम मिलने की उम्मीद है। साथ ही कनेक्टेड कार तकनीक, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, कई ड्राइविंग मोड, एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ भी हो सकता है। इसमें व्हीकल टू लोड (V2L) और व्हीकल टू व्हीकल (V2V) फीचर्स भी मिल सकते हैं।

Tata Sierra: सेफ्टी

टाटा सिएरा में पैसेंजर की सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) समेत  कई एयरबैग, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, डाउनहिल कंट्रोल, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, रियर-व्हील डिस्क और मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Tata Sierra

Tata Sierra: पावरट्रेन और कीमत

टाटा सिएरा के ICE वेरिएंट को पेट्रोल और डीजल सहित कई इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन देखने के लिए मिल सकता है। इसमें 45 kWh और 55 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जिसकी रेंज 550 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। टाटा सिएरा ईवी की कीमत 25 लाख रुपये से शुरु हो सकती है।  

यह भी पढ़ें- Hyundai Creta EV लॉन्चिंग डेट हो गई कंफर्म, भारत में जनवरी 2025 में मारेगी एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।