Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन आर्मी की वो 5 गाड़ियां, जिन्हें आप भी खरीद सकते हैं

    भारतीय सेना अपनी शक्ति और तकनीक के लिए प्रसिद्ध है। सेना आधुनिक हथियारों के साथ विशेष वाहनों का भी उपयोग करती है। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक टाटा सफारी स्टॉर्म GS800 टोयोटा हिलक्स फोर्स गुरखा और मारुति जिम्नी जैसी गाड़ियां सेना की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं और आम जनता भी इन्हें खरीद सकती है। ये वाहन कठिन परिस्थितियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।

    By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Wed, 18 Jun 2025 03:52 PM (IST)
    Hero Image
    ये हैं वो 5 गाड़ियां जो इंडियन आर्मी करती है इस्तेमाल, आप भी खरीद सकते हैं

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आर्मी अपनी ताकत और तकनीक लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। सेना के पास आधुनिक हथियारों के साथ ही ऐसी गाड़ियां भी है, जिनका इस्तेमाल वह रक्षा के लिए करते हैं। इन गाड़ियों का इस्तेमाल आम लोग भी कर सकते हैं। इन गाड़ियों को आर्मी की जरूरतों को ध्यान में रखकर खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है। हम यहां पर आपको ऐसी 5 गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल भारतीय सेना के लिए होता है और आम लोग भी इसे खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. Mahindra Scorpio Classic

    यह भारतीय सेना की फ्लीट का एक अहम हिस्सा है। सेना ने इसे साल 2023 में अपने फ्लीट में शामिल किया था। इसे खासतौर पर इंडियन आर्मी की जरुरतों के हिसाब से तैयार किया गया है, जिसमें 4x4 ड्राइव, ऑलिव ग्रीन रंग, और ब्लैकआउट लाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    2. Tata Safari

    टाटा सफारी स्टॉर्म GS800 को इंडियन आर्मी के लिए खास तौर पर बनाया गया है, जो 800 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने के कैपेबल है। इसमें 4x4 ड्राइव और एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं हैं। इसकी मजबूत बिल्ड और आरामदायक सवारी इसे सैनिकों के लिए आदर्श बनाती है।

    3. Toyota Hilux

    यह एक पावरफुल पिकअप ट्रक है, जो 2023 में भारतीय सेना की फ्लीट में शामिल किया गया। इसे 13,000 फीट की ऊंचाई और -15 डिग्री सेल्सियस तापमान में टेस्ट करने के बाद फ्लीट में शामिल किया गया।

    4. Force Gurkha

    इसे साल 2018 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था, इसे लाइट स्ट्राइक व्हीकल के रूप में चुनी गई थी। इस SUV में 4x4 ड्राइव, स्नॉर्कल, और डिफरेंशियल लॉक जैसी खुबियां दी गई है। सेना इसका इस्तेमाल तेजी से गश्त और ऑपरेशंस के लिए इस्तेमाल करती है।

    5. Maruti Jimny

    इसे भारतीय सेना में हाल ही में शामिल किया गया है। इसका इस्तेमाल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) करती है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है।

    jimny

    यह भी पढ़ें- दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट F-35 की सुरक्षा कर रही Mahindra की गाड़ी, इन फीचर्स से है लैस