दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट F-35 की सुरक्षा कर रही Mahindra की गाड़ी, इन फीचर्स से है लैस
British F-35 Fighter Emergency Landing ब्रिटेन के F-35B स्टील्थ फाइटर जेट ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। ईंधन की कमी के कारण हुई इस लैंडिंग के बाद जेट की सुरक्षा CISF और Mahindra Marksman को सौंपी गई। महिंद्रा मार्क्समैन B6 स्तर की बैलिस्टिक सुरक्षा से लैस है और इसमें 4x4 व्हील ड्राइव है। तकनीकी खराबी के संदेह के चलते विमान को 48 घंटे तक जमीन पर रखा गया।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर ब्रिटेन का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट ने लैंडिंग की है। यह दुनिया के सबसे महंगे और एडवांस्ड फाइटर जेट्स में से एक है। इस फाइटर जेट की सुरक्षा की कमान CISF के साथ ही Mahindra Marksman को मिली है। यह मार्क्समैन फाइटर जेट की सेफ्टी को बरकरार रखने के लिए CISF की मदद कर रही है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि F-35B स्टील्थ फाइटर जेट को भारत में लैंड करना पड़ा और महिंद्रा मार्क्समैन किन फीचर्स के साथ आती है?
क्यों करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?
HMS Prince of Wales कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का F-35B जेट इंडो-पैसिफिक में भारत और ब्रिटेन की साझा नौसेना अभ्यास के बाद उड़ान भर रहा था। इस उड़ान के दौरान फ्यूल कम हो जाने के कारण इसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस घटना को सामान्य मानी गई, लेकिन सैन्य जानकारों के अनुसार पूरी तरह से अभूतपूर्व नहीं है। लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी के संदेह के चलते F-35B को 48 घंटों तक जमीन पर ही रखा गया। इस दौरान जेट की सुरक्षा के लिए CISF के साथ Mahindra Marksman को तैनात किया गया है।
Defining Security Beyond Borders
CISF swiftly secured the Royal Navy F-35B fighter jet after its emergency landing at Thiruvananthapuram Airport.
Accredited for excellence in aviation security, CISF continues to uphold a prompt, proactive approach to emergency — protecting… pic.twitter.com/nAReZXBipN
— CISF (@CISFHQrs) June 17, 2025
Mahindra Marksman की खुबियां
महिंद्रा मार्क्समैन B6 स्तर की बैलिस्टिक सुरक्षा कवच के साथ आती है। इसमें 2.2-लीटर mHawk डीजल या 2.6-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाता है। इसे 4x4 व्हील ड्राइव के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाता है। इसमें कई तरह की सुरक्षा सुविधाएं मिलती है। इसमें बहु-स्तरित बुलेटप्रूफ ग्लास, छत हैच, और इंजन, बैटरी और ईंधन टैंक के लिए सुरक्षा दी जाती है। साथ ही सैटेलाइट संचार प्रणाली, अग्नि शमन प्रणाली, रिमोट-नियंत्रित हथियार प्रणाली, लेजर रेंज फाइंडर, रियरव्यू कैमरा और ड्राइवर के लिए एलसीडी स्क्रीन भी दी गई है। इसमें मशीन गन माउंट और फायरिंग पोर्ट के साथ कपोला भी दिया जाता है। Marksman का इस्तेमाल इंडियन स्पेशल फोर्सेस करती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।