देश की Police को भी पसंद हैं ये जबरदस्त कारें, Mahindra Bolero से लेकर Tata Safari Storm लिस्ट में शामिल
हमारी इस सूची में Mahindra Bolero पहले स्थान पर है। महिंद्रा की ये एसयूवी कार भारतीय पुलिस विभाग के बीच काफी पसंदीदा है। Innova और Crysta में एक शक्तिशाली टर्बो डीजल इंजन है जिसे 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। ( फाइल फोटो)।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ऑटोमोबाइल उद्योग देश के सभी सेक्टर में अपना योगदान दे रहा है, चाहें वो शिक्षा, चिकित्सा या फिर सुरक्षा हो। अपने इस लेख में हम आपको ऐसी 10 गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होने आम जन-मानस के साथ देशभर के पुलिस प्रशासन को अपनी सेवाएं दी हैं। हमारी लिस्ट में Mahindra Bolero से लेकर Maruti Suzuki Ertiga जैसी कारें शामिल हैं।
Mahindra Bolero
हमारी इस सूची में Mahindra Bolero पहले स्थान पर है। महिंद्रा की ये एसयूवी कार भारतीय पुलिस विभाग के बीच काफी पसंदीदा है। ये रेगेड, सस्ती और कम मेंटेनेंस वाली कार है। बिना किसी दिक्कत के इस कार को मीलों भगाया जा सकता है। महिंद्रा बोलेरो 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित है जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
Mahindra Scorpio
हमारी लिस्ट में अगली कार Mahindra Scorpio है। स्कॉर्पियो का उपयोग देशभर में विभिन्न पुलिस बलों द्वारा इसके शक्तिशाली इंजन, स्पेस और बेहतरीन फीचर्स के लिए जाना जाता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित है जिसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
Toyota Innova
टोयोटा की इस एमपीवी कार का इस्तेमाल Police और RTO करते हैं, जबकि Crysta का इस्तेमाल पुलिस कमिश्नर, DG और IG द्वारा किया जाता है। Innova और Crysta में एक शक्तिशाली टर्बो डीजल इंजन है जिसे 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
Tata Safari Storm
आपने Tata Safari Storm को पुलिस की गाड़ी के रूप में जरूर ही देखा होगा। सफारी स्ट्रोम में एक शक्तिशाली इंजन, विशाल केबिन और मजबूत क्षमता के साथ पेश की जाती थी, फिलहाल इसे बंद कर दिया गया है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है।
Maruti Suzuki Gypsy
मारुति की इस कार ने सेना और पुलिस को अपनी सेवाएं दी हैं। Gypsy का इस्तेमाल सिर्फ पुलिस ही नहीं करती, इसका इस्तेमाल इंडियन आर्मी भी करती है। Maruti Gypsy 1.3-लीटर NA पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जिसे 5-स्पीड मैनुअल के साथ जोड़ा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।