Hatchback Cars: हैचबैक सेगमेंट में April 2024 में रही Wagon R Baleno और Tiago की मांग, जानें टॉप-10 का हाल
भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के साथ ही कई और सेगमेंट में भी कारों की बिक्री होती है। जिनमें सेडान से लेकर हैचबैक सेगमेंट तक की कारें शामिल होती हैं ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में हर महीने बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। एसयूवी और सेडान सेगमेंट के वाहनों के साथ ही हैचबैक सेगमेंट की कारों को भी कई कंपनियों की ओर से ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको April 2024 के दौरान Top-10 Hatchback Cars की लिस्ट की जानकारी दे रहे हैं।
Maruti Wagon R
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में लंबे समय से वैगन आर हैचबैक कार को ऑफर किया जाता है। April 2024 के दौरान भी यह कार अन्य Hatchback Cars के मुकाबले सबसे ज्यादा पसंद की गई, लेकिन इसकी बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 15 फीसदी की कमी दर्ज की गई। मारुति की वैगन आर की बीते महीने में कुल 17850 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 20879 यूनिट्स की बिक्री की थी।
Maruti Baleno
April 2024 में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Hatchback Cars में मारुति की बलेनो दूसरे नंबर पर रही। कंपनी ने इस हैचबैक कार की 14049 यूनिट्स की बिक्री April 2024 के दौरान की। जबकि April 2023 के दौरान इस कार की कुल 16180 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक बलेनो की बिक्री में 13 फीसदी की कमी आई।
Maruti Alto
मारुति ऑल्टो की बिक्री में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन अभी भी यह भारत में काफी पसंद की जाती है। बीते महीने इस हैचबैक कार की कुल 9043 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इस कार को 11548 ग्राहकों ने खरीदा था।
Tata Tiago
हैचबैक कारों की बिक्री की लिस्ट में टाटा टियागो का अगला नंबर रहा। इस कार को April 2024 के दौरान 6796 ग्राहकों ने खरीदा। जबकि पिछले साल April महीने में इसकी कुल बिक्री 8450 यूनिट्स हुई थी।
Hyundai i20
हुंडई की ओर से इस सेगमेंट में i20 को ऑफर किया जाता है। हुंडई आई-20 बिक्री के मामले में पांचवें नंबर पर रही। इस हैचबैक कार की April 2024 के दौरान कुल 5199 यूनिट्स की बिक्री हुई। April 2023 में इसकी कुल 6472 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बिक्री के मामले में इस कार की बीते महीने में 20 फीसदी कम बिक्री हुई।
अन्य हैचबैक कारों की कैसी रही बिक्री
टाटा की अल्ट्रोज की बीते महीने में 5148, हुंडई ग्रैंड आई-10 की 5177, टोयोटा ग्लैंजा की 4380, मारुति स्विफ्ट की 4094 और मारुति सेलेरियो की 3220 यूनिट्स की April 2024 में बिक्री हुई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।