Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Mobility 2025 का आज आखिरी दिन, Auto Expo 2025 में लगा Cars और Bikes का मेला

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 08:00 AM (IST)

    Auto Expo 2025 दिल्‍ली के प्रगति मैदान के साथ ही द्वारका और ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया Bharat Mobility Global Expo 2025 का आज आखिरी दिन है। प्रगति मैदान में आज शाम को छह बजे के बाद Auto Expo 2025 का भी समापन हो जाएगा। किन प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से इसमें भाग लिया गया है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Bharat Mobility 2025 का आज आखिरी दिन है। जानें पूरी डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत मोबिलिटी 2025 का आज आखिरी दिन है। इसके तहत होने वाले Auto Expo 2025 में कितने प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से हिस्‍सा लिया गया। कब से कब तक इसका आयोजन किया गया। कहां कहां पर इसका आयोजन हुआ। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Mobility 2025 का आज आखिरी दिन

    भारत मोबिलिटी 2025 का आज आखिरी दिन है। इसके साथ ही आयोजित किए जा रहे Auto Expo 2025 का भी आज समापन हो जाएगा। मोबिलिटी एक्‍सपो का आयोजन दिल्‍ली के प्रगति मैदान के साथ ही द्वारका और ग्रेटर नोएडा के एक्‍सपो सेंटर में हो रहा है।

    कब तक देख सकते हैं एक्‍सपो

    भारत मोबिलिटी 2025 के तहत आयोजित किए जा रहे Auto Expo 2025 में आखिरी दिन भी सुबह 10 बजे से कारों को देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम का समापन शाम को छह बजे हो जाएगा।

    कब शुरू हुआ था एक्‍सपो

    Bharat Mobility 2025 का आयोजन 17 जनवरी 2025 से किया गया था। इसमें पहले दिन सिर्फ मीडिया के लिए रिजर्व रखा गया था। दूसरे दिन डीलर्स डे और मीडिया के लिए रिजर्व किया गया था। इसके बाद 19 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025 के बीच इसे जनता के लिए खोल दिया गया था।

    किन निर्माताओं ने लिया हिस्‍सा

    Bharat Mobility 2025 के तहत आयोजित किए गए Auto Expo 2025 में देश और दुनिया की कई प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से हिस्‍सा लिया गया था। इस दौरान Maruti Suzuki, Hyundai, Tata, Mahindra, JSW MG, Mercedes Benz, BMW, BYD, Porsche, Skoda, Vinfast, Hero Motocorp, Honda Two Wheeler, Suzuki Two Wheeler, TVS, VECV, Ashok Leyland, Ola, Ather, Bajaj सहित कई प्रमुख वाहन निर्माताओं ने कई बेहतरीन उत्‍पादों को शोकेस किया और कई कारों और दो पहिया वाहनों को लॉन्‍च भी किया गया।

    कब हुई थी शुरुआत

    देश में Bharat Mobility Global Expo की शुरुआत जनवरी 2024 में हुई थी। तब इसके पहले संस्‍करण का आयोजन किया गया था। जिसके बाद अब 2025 में भी इसके दूसरे संस्‍करण का आयोजन किया गया। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि 2026 में भी इसके तीसरे संस्‍करण का आयोजन किया जा सकता है।

    क्‍या है उद्देश्‍य

    देश में Bharat Mobility Global Expo का आयोजन करने का उद्देश्‍य कॉन्‍सेप्‍ट के तौर पर भविष्‍य के वाहनों, तकनीक, डिजाइन की झलक को दिखाने के साथ ही नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च करना है। जिसे जनता आसानी से देख सकती है।

    comedy show banner