Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 की बड़ी लॉन्च हो सकती हैं ये कारें, देश की सबसे छोटी EV का नाम भी शामिल

    टाटा मोटर अब अगले साल थ्री डोर सिटी कार के आकार में देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार AMG एयर को लॉन्च कर सकती है। जिसकी लंबाई 2.90 मीटर है। कुल मिलाकर देखने में कार ऑल्टो 800 से थोड़ी छोटी है।

    By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Wed, 28 Dec 2022 11:05 AM (IST)
    Hero Image
    अगले साल दिख सकती हैं ये शानदार कारें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगले साल 2023 में कई ऐसे नई कारें लॉन्च होने वाली है, जिसको आज से पहले कभी नहीं देखा गया है। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल के भी नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं उन पांच पर संभावित गाड़ियों के बारे में जो 2023 के सबसे बड़े लॉन्च में एक हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MG Motor EV

    टाटा मोटर अब अगले साल थ्री डोर सिटी कार के आकार में देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार AMG एयर को लॉन्च कर सकती है। जिसकी लंबाई 2.90 मीटर है। कुल मिलाकर देखने में कार ऑल्टो 800 से थोड़ी छोटी है। इसके साइज पर आप बिल्कुल भी मत जाना। कयास लगाया जा रहा है कि एमजी की इस ईवी में 25 kWh की बैटरी पैक हो सकती है, जो सिंगल चार्ज पर 200-300 की रेंज दे सकती है।

    TATA Altroz EV

    TATA साल 2023 में अपना इलेक्ट्रिक संस्करण TATA Altroz EV ला सकता है। टाटा मोटर्स ने इस हैचबैक को 2020 के ऑटो एक्सपो में पेश किया था। इस कार को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चका है।

    महिंद्रा XUV 400

    महिंद्रा XUV 400 को महिन्द्रा ने कुछ साल पहले ही दुनिया के सामने पेश किया था हालांकि कंपनी की यह इलेक्ट्रिक कार को भारतीय सड़कों पर आने में समय लग रहा है, लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि महिन्द्रा अगले साल इस गाड़ी को इंडियन मार्केट में ला सकती है

    हुंडई Ioniq 5

    Ioniq 5 भारतीय बाजार में Kona EV के बाद Hyundai की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। हालांकि आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हुंडई की इस कार को भारत में असेंबल नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे कंप्लीट बिल्ट यूनिट के माध्यम से बाहर से लाया जाएगा।

    टोयोटा बेल्टा

    मारुति सुजुकी-टोयोटा के बीच साझेदारी वाला अगला प्रोडक्ट टोयोटा बेल्टा हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसका पहले ही अनावरण किया जा चुका है, लेकिन अभी तक भारत में इसका रास्ता नहीं बना है। जबकि इसके 2023 में कभी आने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें

    इस साल का ऑटो एक्सपो रहेगा खास, दिखाई देगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें

    कार और स्कूटी बेचने के बाद तुरंत करें ये काम, नहीं तो लगाना पड़ सकता है कोर्ट-कचहरी का चक्कर