Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर से ज्यादा रेंज देते हैं ये किफायती E-Scooters, देखिए टॉप-5 की लिस्ट

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 10:00 PM (IST)

    Ola S1 X भारत में किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 190 किलोमीटर की ARAI-क्लेम्ड रेंज प्रदान करता है। ओला एस1 एक्स भारत में किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 190 किलोमीटर की ARAI-क्लेम्ड रेंज प्रदान करता है। आइए अन्य ई-स्कूटरों के बारे में भी जान लेते हैं।

    Hero Image
    सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर से ज्यादा रेंज देते हैं किफायती E-Scooters

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। खासकर, E-Scooters को लेकर लोगों की रुचि बढ़ी है। अगर आप भी डेली कम्यूटिंग के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो हम आपके लिए ऐसे 5 किफायती ई-स्कूटरों की लिस्ट लेकर आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ola S1 X

    ओला एस1 एक्स भारत में किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 190 किलोमीटर की ARAI-क्लेम्ड रेंज प्रदान करता है। आप इसे 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर खरीद सकते हैं।Ola S1 X में 4 kWh की बैटरी और हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया गया है। 90 किमी प्रति घंटे की टॉप-स्पीड के साथ, ई-स्कूटर 5.5 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है।

    यह भी पढे़ं- Skoda ने पेश किया Kushaq का Onyx AT वेरिएंट, 13.49 लाख रुपये की कीमत पर मिलेंगे ये फीचर्स

    Pure EV ePluto 7G

    Pure EV Pluto 7G एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी कीमत 92,999 रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है। इस ई-स्कूटर में 2.4 kWh की बैटरी और हब-माउंटेड BLDC मोटर दिया गया है। यह 111 किमी - 151 किमी के बीच की रेंज और 72 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करती है।

    Bajaj Chetak 2901

    बजाज ऑटो ने आज भारत में अपना सबसे किफायती चेतक 2901 ई-स्कूटर 95,998 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) में लॉन्च किया। चेतक का ये स्पेशल एडिशन एक बार चार्ज करने पर 123 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज प्रदान करता है। इसमें रंगीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और जियो-फेंसिंग के अलावा अन्य कई फीचर्स दिए गए हैं।

    Ampere Magnus EX

    Ampere Magnus EX भारतीय बाजार में 94,900 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 2.2 kWh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 100 किमी से ज्यादा की प्रमाणित रेंज देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 10 सेकंड के अंदर 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 53 किमी प्रति घंटा है।

    Komaki SE Eco

    Komaki SE Eco की कीमत 97,256 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 95-100 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज मिलती है। 3 kW BLDC मोटर से लैस, हाई-स्पीड ई-स्कूटर में तीन राइड मोड- इको, टर्बो और स्पोर्ट मिलते हैं।

    यह भी पढे़ं- Jeep Compass Sport हुई 1.7 लाख रुपये सस्ती, वहीं इन वेरिएंट की कीमतों में आया उछाल; जानिए अपडेटेड प्राइस