Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले साल से बंद हो जाएंगी Hyundai की ये 2 पॉपुलर कारें, यह नियम बना वजह

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 12:40 PM (IST)

    Hyundai discontinued car अगले साल 2023 में भारत में कुल 17 गाड़ियों को नए एमिशन को लागू होने के चलते बंद कर दिया जाएगा जिसमें हुंडई की दो कारें- हुंडई i20 डीजल और हुंडई वरना डीजल शामिल है।

    Hero Image
    1 अप्रैल 2023 से Hyundai बंद कर देगी ये गाड़ियां

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 1 अप्रैल 2023 से हुंडई की दो पॉपुलर कारों को भारतीय बाजार में बंद कर दिया जाएगा। कंपनी को ऐसा इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि, सरकार 1 अप्रैल 2023 से बीएस6 एमिशन का दूसरा चरण लागू करना वाली है। हुंडई के अलावा और भी कई कंपनियां है, जिनको 1 अप्रैल से अपने कुछ मॉडल्स को बंद करना पड़ेगा। आइये जानते हैं 1 अप्रैल 2023 से हुंडई की कौन-कौन सी गाड़ियों को बंद कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1 अप्रैल 2023 से Hyundai बंद कर देगी ये गाड़ियां

    अगले साल 2023 में भारत में कुल 17 गाड़ियों को नए एमिशन को लागू होने के चलते बंद कर दिया जाएगा, जिसमें हुंडई की दो कारें- हुंडई i20 डीजल और हुंडई वरना डीजल शामिल है।

    हुंडई 2023 में ला सकती है ये 7 धांसू कारें

    Ioniq 5- कुछ दिन पहले ही हुंडई ने अपनी शानदार इलेक्ट्रिक कार IONIQ 5 को पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी SmartSense सुविधाओं के साथ लेवल 2 ADAS फीचर्स के साथ आएगी और यह 3.6 kW के बैटरी पैक के साथ आएगी। फिलहाल इसकी बुकिंग शुरू की गयोंई है और इसे एक लाख रुपये देकर बुक किया जा सकता है।

    Aura facelift- कंपनी इस गाड़ी को कुछ बदलाव के साथ साल 2023 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर सकती है।

    Grand i10 NIOS Facelift- हुंडई अपने ग्रैंड आई10 निओस फेसलिफ्ट मॉडल पर भी काम कर सकती है। कुछ कॉस्मेटिक चेंजेज के साथ यह कार 2023 में लॉन्च हो सकती है। हालांकि, कंपनी के तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

    Hyundai Kona- हुंडई कोना का नया वेरिएंट हाल ही में विदेशी बाजार में पेश किया गया है और अब यह भारतीय बाजार में आने के रास्ते तलाश रही हैं।

    इसके अलावा, Hyundai Micro SUV, 2023 Creta Facelift, 2023 Verna Facelift भी अगले साल लॉन्च हो सकती है।

    यह भी पढ़ें

    Year Ender 2022: इस साल इन 5 इलेक्ट्रिक कारों ने खूब बटोरीं सुर्खियां

    इस साल का ऑटो एक्सपो रहेगा खास, दिखाई देगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें

    comedy show banner
    comedy show banner