2025 Tata Tiago का पहला टीजर सोशल मीडिया पर हुआ जारी, Auto Expo 2025 में हो सकती है पेश
भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से 2025 Tata Tiago का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस गाड़ी के 2025 वर्जन को ला सकती है। संभावना है कि कंपनी Auto Expo 2025 में इसे भी पेश कर सकती है। टीजर से किस तरह की जानकारी मिल रही है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 17 से 22 जनवरी 2025 के बीच देश में भारत मोबिलिटी के तहत Auto Expo 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देश और दुनिया की कई वाहन निर्माताओं की ओर से नए मॉडल्स के साथ ही मौजूदा कारों के नए वर्जन को पेश और लॉन्च किया जाएगा। टाटा मोटर्स की ओर से भी कई Cars and SUVs को भी लाया जा सकता है। 2025 Tata Tiago का भी पहला टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। इसमें किस तरह की जानकारी मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
2025 Tata Tiago का टीजर जारी
टाटा की ओर से ऑफर की जाने वाली सबसे सस्ती हैचबैक कार Tata Tiago के 2025 वर्जन का पहला टीजर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस कार में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए जा सकते हैं।
टीजर से मिली यह जानकारी
सोशल मीडिया पर जारी किए गए टीजर के मुताबिक कंपनी अपनी इस हैचबैक कार को नई तकनीक, नए डिजाइन और नए रंगों के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। जिसके बाद यह जानकारी मिल रही है कि 2025 Tata Tiago में किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Auto Expo 2025: कैसे मिलेगी Ticket, क्या होगी Timing, किस दिन से आम जनता की होगी एंट्री, पढ़ें पूरी डिटेल
मिल सकते हैं ये फीचर्स
जानकारी के मुताबिक गाड़ी में कुछ फीचर्स को जोड़ा जाएगा। जिसमें से कुछ की जानकारी कंपनी की ओर से जारी किए गए पहले टीजर में मिल रही है। इसमें शॉर्क फिन एंटीना, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स को देखा जा सकता है। इसके अलावा गाड़ी के डिजाइन में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना काफी कम लग रही है।
कब होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से जनवरी के शुुरू में ही इस गाड़ी का पहला टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि इसे 17 से 22 जनवरी 2025 के बीच होने वाले Bharat Mobility 2025 के Auto Expo 2025 में पेश किया जाए।
कितनी होगी कीमत
पेश करने के कुछ समय बाद जब इसे लॉन्च किया जाएगा तो इसकी कीमत की सही जानकारी तभी मिल पाएगी। लेकिन संभावना है कि कंपनी इसकी कीमतों में मामूली बढ़ोतरी करेगी। फिलहाल इस हैचबैक कार के ICE वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके EV वर्जन की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।