Tata Punch EV भारतीय बाजार में 17 जनवरी को मारेगी एंट्री, लॉन्च से पहले जान लीजिए 5 खास चीजें
ata Punch EV को आधिकारिक तौर पर 17 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। आप इसे 21 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। इसमें स्पेशल एलीमेंट जोड़े गए हैं जो इसके इलेक्ट्रिक नेचर को दर्शाते हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें कोई फ्रंट ग्रिल नहीं है। आइए इससे संबंधित 5 चीजों के बारे में जान लेते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tata Motors ने हाल ही में भारतीय बाजार के लिए एक नई इलेक्ट्रिक पेशकश Punch EV का खुलासा किया है। स्टैंडर्ड टाटा पंच एक माइक्रो एसयूवी है,जो वर्तमान में भारतीय ऑटो मार्केट के अंदर उपलब्ध है।
निर्माता ने अब घोषणा की है कि Tata Punch EV को आधिकारिक तौर पर 17 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। आप इसे 21 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। आइए, इससे संबंधित 5 चीजों के बारे में जान लेते हैं।
वेरिएंट
Tata Punch EV दो अलग-अलग वेरिएंट्स - Punch.ev और Punch.ev Long Range में उपलब्ध होगी। स्टैंडर्ड मॉडल को पांच ट्रिम लेवल - स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ में पेश किया जाएगा। वैकल्पिक रूप से पंच ईवी लॉन्ग रेंज वैरिएंट को तीन ट्रिम लेवल - एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- New Jawa 350 ने 2.14 लाख रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में मारी एंट्री, RE Classic 350 को मिलेगी टक्कर
डिजाइन
Tata Punch EV में स्पेशल एलीमेंट जोड़े गए हैं, जो इसके इलेक्ट्रिक नेचर को दर्शाते हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें कोई फ्रंट ग्रिल नहीं है। इसके बजाय, इसमें हुड के किनारे पर एक स्लीक एलईडी लाइट स्ट्रिप है, जो डे टाइम रनिंग लैंप के रूप में भी काम करती है।
इंटीरियर
केबिन डिजाइन और फीचर्स के संदर्भ में बात करें, तो इसमें हीटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो होल्ड के साथ एक ऑटोमैटिक पार्किंग ब्रेक, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा, हरमन साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, पुश के साथ कीलेस एंट्री -बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल दिया गया है।
परफॉरमेंस
उम्मीद है कि टाटा पंच ईवी एक बार चार्ज करने पर लगभग 300 किमी की ड्राइविंग रेंज प्रदान करेगी। हालांकि, इसके पावरट्रेन के बारे में विवरण अभी तक सामने नहीं आया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 3.3 किलोवाट वॉल बॉक्स चार्जर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 7.2 किलोवाट का फास्ट होम चार्जर शामिल होगा।
प्लेटफॉर्म
टाटा ने एक बिल्कुल नया इलेक्ट्रिक वाहन आर्किटेक्चर बनाया है जिसे 'acti.ev' कहा जाता है।ये एडवांस्ड कनेक्टेड टेक-इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक व्हीकल का संक्षिप्त रूप है। इसका मतलब है कि पंच ईवी में पूरी तरह से नया इलेक्ट्रिक डिजाइन होगा, जो विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डेवलप किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।