विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ford के प्लाट में जल्द ही प्रोडक्शन शुरू कर देगी Tata,12 से 18 महीनों में बनने लगेंगी गाड़ियां

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Sun, 05 Feb 2023 04:34 PM (IST)

कंपनी अपने प्रोडक्शन को बढ़ाएगी और अगले 12-18 महीनों में फोर्ड से अधिग्रहीत गुजरात में साणंद स्थिति प्लाट में इलेक्ट्रिक ...और पढ़ें

फोर्ड के साणंद प्लाट को लेकर टाटा का बड़ा प्लान
फोर्ड के साणंद प्लाट को लेकर टाटा का बड़ा प्लान

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। टाटा मोटर्स अब Ford India के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को स्टार्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए कंपनी अपने प्रोडक्शन को बढ़ाएगी और अगले 12-18 महीनों में फोर्ड से अधिग्रहीत गुजरात में साणंद स्थिति प्लाट में इलेक्ट्रिक कारों का प्रोडक्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।  टाटा इस प्लांट को पूरी तरह से अपनी तर्ज पर संचालित करेगा। इस अधिग्रहण में पूरी जमीन से लेकर सारी मशीनें शामिल हैं।

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड 

पिछले साल अगस्त में कंपनी ने टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (टीपीईएमएल) गुजरात में फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफआईपीएल) के साणंद प्लांट का अधिग्रहण 726 करोड़ रुपये में किया था। इसपर  प्रबंध निदेशक चंद्रा ने कहा कि  इस प्लाट के जरिए हम यात्री वाहन और इलेक्ट्रिक कारों के प्रोडक्शन को काफी तेजी से बढ़ाएगें और इससे हमारी काफी बढ़ोतरी भी होगी।  साणंद प्लांट की प्रोडक्शन क्षमता 3 लाख यूनिट प्रति वर्ष है, जिसे बढ़ाकर 4.2 लाख यूनिट प्रति वर्ष किया जा सकता है।

TPEML

आपको बात दे फोर्ड इंडिया के कई कर्मचारियों को टाटा मोटर्स ने ऑफर लेटर भी दिए हैं, जिन कर्मचारियों को ऑफर लेटर मिल गए है, उन्हें 10 जनवरी, 2023 से TPEML के कर्मचारी बना दिया गया है।  शैलेश चंद्रा ने यह भी कहा कि ओईएम पुणे और साणंद में अपनी दो मौजूदा सुविधाओं में अतिरिक्त 10-15 प्रतिशत की क्षमता को कम कर सकता है। इसके साथ ही चंद्रा ने कहा, "हम 12 से 18 महीनों में फोर्ड प्लांट को चालू करने का लक्ष्य बना रहे हैं।"

ये भी पढ़ें-

Tata ला रही है ये दमदार सीएनजी कारें, लुक से लेकर इंजन तक मिलते हैं ये बेहतरीन फीचर्स

इस महीने दस्तक देंगी ये धांसू मोटरसाइकिलें, जानें कौन -कौन सी कंपनियां शामिल