Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yodha2.0, Tata Intra V20 Bi Fuel और Tata Intra V50 के साथ Tata Motors ने पिकअप सेगमेंट में स्थापित किए नए मानक

    By Siddharth PriyadarshiEdited By:
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 04:21 PM (IST)

    कई तरह की खूबियों से भरपूर नया Yodha 2.0 देश के दूरदराज के हिस्सों में बिना किसी समस्या के आसानी से बाधा को पार कर सकता है। इसमें रग्ड लुक के साथ अपडेटेड डिजाइन टाटा सिग्नेचर ट्रस्ट बार और अन्य फंक्शनल अपग्रेड के साथ एक स्टाइलिश ग्रिल भी है।

    Hero Image
    Tata Motors sets new benchmarks in the pickup segment

    नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। भारत का सबसे बड़े कमर्शियल व्हीकल मैन्यूफैक्चर Tata Motors ने हाल ही में Tata Yodha 2.0, Tata Intra V20 Bi Fuel और Tata Intra V50 को मार्केट में उतारकर भारत के तेजी से बढ़ते Pickups ट्रक सेगमेंट में नए मानक स्थापित किए हैं। ये रग्ड और टफ Pickups बोल्ड न्यू डिजाइन के साथ आते हैं और हाईएस्ट लोर्ड-कैरिंग कैपिसिटी, लारजेस्ट डेक लेंथ व सबसे लंबी रेंज ऑफर करते हैं। कई आधुनिक फीचर्स से लैस ये व्हीकल सुरक्षित होने के साथ ड्राइव में आरामदायक भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Yodha 2.0, Tata Intra V20 Bi Fuel और Tata Intra V50 को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे कि गांव और शहरों में इनका बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया जा सके। ये कमर्शियल व्हीकल तेजी से बढ़ते कृषि, पोल्ट्री और डेयरी क्षेत्रों की अलग-अलग जरूरतों के साथ FMCG, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक सेक्टर्स की डिलीवरी की जरूरतों को पूरा करने के लिए आदर्श हैं। ये सभी पिकअप ट्रक अपनी कैटेगरी में कम लागत के साथ आती हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा फायदा मिलता है। हाल ही में Tata Motors ने देश भर के ग्राहकों को 750 पिकअप देकर भारत के सर्वश्रेष्ठ पिकअप के लॉन्च का जश्न मनाया है।

    Pickups की नई रेंज को लॉन्च करते हुए Tata Motors के कार्यकारी निदेशक श्री गिरीश वाघ ने कहा, “हमारे छोटे कमर्शियल व्हीकल लाखों ग्राहकों के लिए आजीविका के साधन के रूप में प्रसिद्ध हैं। बेहतर जीवन और बिजनेस ग्रोथ को लेकर जैसे-जैसे ग्राहकों की महत्वाकांक्षा बढ़ती जा रही है, वहां हमारी Pickups की नई रेंज उनकी जरूरतों को पूरा करेगी। इन Pickups के हर पहलू को शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के उपयोगों के लिए बनाया गया है। ये बोल्ड नए डिजाइन के साथ आते हैं और भारी माल ढोने के लिए हाईएस्ट पेलोड क्षमता प्रदान करते हैं। ज्यादा सामान ले जाने के लिए इसमें बड़ा डेक लेंथ है। इसके अलावा वजन अनुपात के लिए हाईएस्ट पावर, अधिकतम दूरी को पार करने के लिए सबसे लंबा रेंज और तनाव मुक्त ड्राइविंग के लिए आधुनिक सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं। दूरदराज के स्थानों तक पहुंचने और भारत के सबसे बड़े डीलर और सेवा नेटवर्क के सपोर्ट के साथ Pickups की हमारी व्यापक रेंज समग्र मूल्य प्रस्ताव के साथ अपराजेय है। इन नए जमाने के Pickups की शुरुआत ने ग्राहकों को हमेशा सशक्त बनाने और सर्वोत्तम श्रेणी के वाहनों से लैस करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराया है, ताकि अधिक प्रगति और सफलता प्रदान की जा सके।”

    Yodha 2.0 के मुख्य फीचर्स

    Yodha 2.0 के मुख्य फीचर्स की बात करें तो यह अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ऑफ-रोड क्षमता के साथ हाईएस्ट 2000kg रेटेड पेलोड क्षमता प्रदान करता है। इसमें 250Nm टॉर्क के साथ 2.2L डीजल इंजन दिया गया है। इसमें 30% की हाईएस्ट ग्रेड-एबिलिटी है। मैटेलिक बंपर और फेंडर के साथ यह अपडेटेड रग्ड लुक के साथ आता है।

    कई तरह की खूबियों से भरपूर नया Yodha 2.0 देश के दूरदराज के हिस्सों में बिना किसी समस्या के आसानी से बाधा को पार कर सकता है। इसमें रग्ड लुक के साथ अपडेटेड डिजाइन, टाटा सिग्नेचर 'ट्रस्ट बार' और अन्य फंक्शनल अपग्रेड के साथ एक स्टाइलिश ग्रिल भी है। इसके रेटेड पेलोड में 2000kg के अलावा 1200kg, 1500kg और 1700kg का विकल्प है। यह 4×4 और 4×2 कॉन्फिगरेशन के साथ आता है, और सिंगल कैब और क्रू कैब ऑप्शन में उपलब्ध है, जो ग्राहकों को उनके उपयोग के लिए अपना आदर्श मॉडल और कैब प्रकार चुनने में मदद करता है।

    Intra V50 स्मार्ट Pickup के फीचर्स

    Intra V50 में आपको 1500kg का हाईएस्ट रेटेड पेलोड मिलता है। इसमें 220N टॉर्क के साथ 1.5L डीजल इंजन दिया गया है। 2960mm सबसे लंबा लोड बॉडी के साथ आता है। नया Intra V50 अपनी हाई पेलोड क्षमता, अत्याधुनिक केबिन कंफर्ट, सबसे लंबे लोड डेक और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ अर्बन व सेमी-अर्बन क्षेत्रों में बिना किसी दिक्कत के परफॉर्मेंस देकर नए प्रतिमान स्थापित करता है।

    Intra V20 के फीचर्स

    1000kg पेलोड और 700km की सबसे लंबी रेंज के साथ Intra V20 भारत का पहला bi-fuel पिकअप है। इसमें 106Nm टॉर्क के साथ 1.2L bi-fuel इंजन दिया गया है। Tata Motors का Intra V20 एक ऐसा कमर्शियल व्हीकल है, जो 1000kg के पेलोड के साथ देश का पहला bi-fuel (सीएनजी + पेट्रोल) है। एक लाख से अधिक कस्टमर्स का पसंदीदा पिकअप Intra कई तरह के कामों के लिए आदर्श है। Tata Motors के सफल 'प्रीमियम टफ' डिजाइन की फिलॉसफी के साथ Intra range वॉकथ्रू केबिन, डैश-माउंटेड गियर लीवर जैसी आधुनिक फीचर्स से सुसज्जित है और इसमें V10 और V30 स्पेक्स भी शामिल हैं जो इसे विभिन्न उपयोगों के लिए स्मार्ट पिकअप विकल्प बनाते हैं।

    इसके अलावा Tata Motors के ग्राहकों को संपूर्ण सेवा 2.0 कार्यक्रम के तहत बिक्री के बाद इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन सेवाएं मिलेंगी, साथ ही पुर्जों की आसान उपलब्धता और मूल्य वर्धित सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसमें शामिल है -

    Tata Zippy: यह सर्विस कस्टमर्स को 48 घंटों के भीतर समस्या का समाधान देने की बात करती है।

    Tata Alert: यह ऐसी सेवा है, जिसमें कस्टमर्स को वारंटी के तहत 24 घंटे के भीतर रोडसाइड सहायता मिलती है।

    Tata Guru: देश भर में रिपेयर्स और सर्विस के लिए 50,000+ ट्रेंड टेक्नीशियन उपलब्ध हैं, जो रोडसाइड और वर्कशॉप सहायता प्रदान करते हैं।

    Tata Bandhu: एक ऐसा ऐप जो मैकेनिक्स, ड्राइवरों और फ्लीट मालिकों को एक जगह लेकर आता है। इससे जरूरत पड़ने पर Tata Guru से जुड़ने में मदद मिलती है।

    नोट- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है।

    (लेखक- शक्ति सिंह)