Tata Motors Cars पर 1.35 लाख तक की छूट; Altroz, Harrier और Safari पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट
Tata Motors offers अप्रैल 2025 के लिए टाटा मोटर्स डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत कंपनी उपभोक्ता छूट स्क्रैपेज और एक्सचेंज बोनस दे रही है। अप्रैल में टाटा की Nexon Punch Altroz Harrier और Safari पर 1.35 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। आइए जानते हैं कि टाटा मोटर्स की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रही है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख कार कंपनियों में से एक Tata Motors ने अप्रैल 2025 के लिए अपनी कई कारों पर शानदार डिस्काउंट और ऑफर की घोषणा की है। कंपनी की तरफ से दी जा रही छूट में उपभोक्ता छूट, स्क्रैपेज और एक्सचेंज बोनस शामिल है। टाटा मोटर्स के MY24 मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी ने अप्रैल 2025 के महीने के लिए ग्राहकों को 1.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। आइए जानते हैं कि Tata Motors की कारों पर अप्रैल 2025 में बंपर छूट दी जा रही है।
Tata Punch
यह टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अप्रैल में Tata Punch पर सबसे कम छूट मिल रही है। इसके सभी वेरिएंट के MY24 मॉडल और MY25 मॉडल पर 25,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
Tata Curvv
टाटा मोटर्स अपनी नई SUV Tata Curvv के MY24 मॉडल पर छूट दे रही है। कंपनी इसके MY24 मॉडल पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसपर केवल उपभोक्ता छूट मिल रही है। इसपर किसी तरह का स्क्रैपेज या एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है।
Tata Tiago
टाटा मोटर्स की सबसे किफायती हैचबैक Tiago को हाल ही में मिड-लाइफ अपडेट दिया गया है। इसके पुराने मॉडल पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, इसके MY25 वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके बेस XE वेरिएंट पर कोई छूट नहीं दी जा रही है।
Tata Tigor
Tiago और Tigor दोनों को ही एक साथ मिड-लाइफ अपडेट दिया गया है। इसक पुराने वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें उपभोक्ता छूट 30,000 रुपये और स्क्रैपेज और एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये तक शामिल है। इसके MY25 वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Tata Nexon
टाटा मोटर्स अपनी Nexon पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके MY24 मॉडल्स के सभी इंजन ऑप्शन पर 5,000 रुपये की उपभोक्ता छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है। इसके MY25 वेरिएंट्स पर केवल 15,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
Tata Harrier और Tata Safari
टाटा मोटर्स की Harrier और Safari प्रमुख SUV है। इनपर अप्रैल 2025 में 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस छूट को इनके 2024 मॉडल पर दिया जा रहा है, जबकि 2025 मॉडल पर 50,000 रुपये की छूट मिल रही है।
Tata Altroz
टाटा मोटर्स अप्रैल 2025 में Altroz पर सबसे ज्यादा छूट दी जा रही है। इसके पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट्स के MY24 मॉडल्स पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके Altroz Racer वेरिएंट पर 1.35 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि वेरिएंट्स पर 45,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
नोट: छूट की राशि शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है और यह स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करती है। सही राशि जानने के लिए कृपया अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki की कारों पर बंपर डिस्काउंट; Alto, Wagon R और Swift पर सबसे ज्यादा छूट

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।