Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Harrier EV LIVE Stream: Watch Video आज होगी लॉन्‍च, जानें कितनी होगी रेंज, कैसे होंगे फीचर्स और कीमत

    Updated: Tue, 03 Jun 2025 09:29 AM (IST)

    Tata Harrier EV Launch LIVE टाटा मोटर्स की ओर से आज Tata Harrier EV को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। टाटा की प्रीमियम Electric SUV में किस तरह की खासियत दी जा सकती हैं। किस तरह के डिजाइन के साथ इसे लाया जा सकता है। किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। लाइव अपडेट्स के लिए वीडियो देखें।

    Hero Image
    Tata Harrier EV को आज भारत में लॉन्‍च किया जाएगा।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई वाहन निर्माताओं की ओर से कारों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। Tata Motors की ओर से आज औपचारिक तौर पर Tata Harrier EV को लॉन्‍च किया जाएगा। किस तरह के फीचर्स, बैटरी और रेंज के साथ इस एसयूवी को लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉन्‍च होगी Tata Harrier EV

    टाटा की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में टाटा हैरियर ईवी को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। साथ ही इसमें ऑफ रोड के लिए QWD तकनीक को भी ऑफर किया जाएगा।

    कैसे होंगे फीचर्स

    Tata Harrier EV में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें ऑफ रोड असिस्‍ट, ट्रांसपेरेंट मोड, रॉक क्रॉल, स्‍नो मोड, ADAS, सैंड मोड, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट्स, पार्किंग सेंसर, पैनोरमिक सनरूफ, शॉर्क फिन एंटीना, रियर वाइपर और वॉशर, ऑफ रोडिंग के लिए QWD जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।

    कितनी मिल सकती है रेंज और पावर

    एसयूवी में 55 से 60 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिससे इस एसयूवी को फुल चार्ज में 500 से 550 किलोमीटर के आस-पास की रेंज मिल सकती है। उम्‍मीद की जा रही है कि इसे एक से ज्‍यादा बैटरी के विकल्‍प के साथ भी ऑफर किया जा सकता है।

    कितनी होगी कीमत

    टाटा की ओर से हैरियर ईवी का लॉन्‍च कुछ देर में हो जाएगा और तभी सही कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे भारत में 20 लाख रुपये के आस पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

    किनसे है मुकाबला

    टाटा हैरियर ईवी को बाजार में Mahindra XEV9e, BYD Atto3, MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से सीधे तौर पर कीमत, फीचर्स, रेंज, डायमेंशन में चुनौती मिलेगी। इसके अलावा इसे Hyundai Creta Electric और जल्‍द लॉन्‍च होने वाली Maruti Suzuki E Vitara से भी कुछ मामलों में चुनौती मिल सकती है।