इस हफ्ते लॉन्च होगी Tata Harrier EV, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और रेंज, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Tata Harrier EV Launch टाटा मोटर्स इस हफ्ते नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Harrier EV लॉन्च करेगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया जा सकता है। एसयूवी को सिंगल चार्ज में कितनी रेंज मिल सकती है। इसे किस कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए वाहन निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में ईवी को लॉन्च किया जा रहा है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से भी इस हफ्ते नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Harrier EV को लॉन्च किया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए जाएंगे। कितनी रेंज के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है। किस कीमत पर ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रह हैं।
लॉन्च होगी Tata Harrier EV
टाटा मोटर्स की ओर से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Tata Harrier EV को इस हफ्ते लॉन्च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर तीन जून 2025 को लॉन्च किया जाएगा।
क्या होगी खासियत
टाटा की नई ईवी Tata Harrier EV में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इस एसयूवी में ऑफ रोडिंग का विकल्प दिया जाएगा।
कैसे होंगे फीचर्स
Tata Harrier EV को इसके ICE वर्जन की तरह ही फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, एलईडी कनेक्टिड टेल लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, 17 इंच अलॉय व्हील्स, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फुल ऑटोमैटिक एसी, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, हेडलैंप लेवलिंंग जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
कितनी होगी रेंज
निर्माता की ओर से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लॉन्च की जाने वाली Tata Harrier EV में 55 से 60 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिससे इस एसयूवी को फुल चार्ज में 500 से 550 किलोमीटर के आस-पास की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें निर्माता की ओर से 4X4 जैसे फीचर को भी दिया जाएगा।
कितनी होगी कीमत
हैरियर ईवी के लॉन्च के बाद ही सही कीमत की जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी को 20 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला
टाटा हैरियर ईवी को बाजार में Mahindra XEV9e, BYD Atto3, MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से सीधे तौर पर कीमत, फीचर्स, रेंज, डायमेंशन में चुनौती मिलेगी। इसके अलावा इसे Hyundai Creta Electric और जल्द लॉन्च होने वाली Maruti Suzuki E Vitara से भी कुछ मामलों में चुनौती मिल सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।