Tata Altroz facelift के 5 शानदार फीचर्स, जिनसे ये बनी बाकियों से ज्यादा दमदार
Tata Altroz Facelift 2025 Features नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट लॉन्च हो गई है। पांच साल बाद अल्ट्रोज में यह पहला बड़ा बदलाव मिला है। पावरट्रेन को छोड़कर इसमें कई बदलाव किए गए हैं। इसमें 10.25-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील कनेक्टेड टेल-लाइट्स फ्लश-टाइप डोर हैंडल और शानदार नए कलर ऑप्शन जैसे फीचर्स हैं। Altroz facelift का मुकाबला Hyundai i20 Toyota Glanza और Maruti Baleno से होगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स 22 मई 2025 को अपनी नई Tata Altroz facelift को भारत में लॉन्च कर दिया है। अल्ट्रोज को पांच साल के बाद पहली बार बड़ा बदलाव मिल रहा है। इसे पावरट्रेन को छोड़कर बाकी इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। आइए इसके ऐसे पांच बड़े फीचर्स के बारे में जानते हैं, जो इसे बाकियों से काफी बेहतर और दमदार बना दी है।
1. बड़ा 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले
Tata Altroz facelift में बिल्कुल नया 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, जिसे पुराने 7-इंच पार्ट-डिजिटल, पार्ट-एनालॉग यूनिट की जगह पर लगाया गया है। यह इसके टॉप मॉडल के लिए एक्सक्लूसिव है, जो बड़ी बड़ी HD स्क्रीन मैप व्यू और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ आती है।
2. नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील
नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दी गई है, जिसमें ग्लॉस-ब्लैक पैनल के बीच इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो दिया गया है। इसमें स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग क्रूज, ऑडियो और फोन कॉल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
3. कनेक्टेड टेल-लाइट्स
आने वाली अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में LED लाइट बार दिया गया है, जो लाइट्स को जोड़ने का काम करती है और T बनाती है। जिसकी वजह से यह पहले से और भी ज्यादा बेहतरीन दिखाई देती है।
4. फ्लश-टाइप डोर हैंडल
Altroz फेसलिफ्ट में पुल-टाइप फ्रंट डोर हैंडल की जगह पर इलूमिनेशन के साथ टाटा कर्व जैसे फ्लश-टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं। इसके पीछे की तरफ टाटा कार में C-पिलर-माउंटेड डोर हैंडल को पहले की तरह बरकरार रखा गया है।
5. शानदार नए कलर ऑप्शन
Tata Altroz facelift को कुल पांच कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जो प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे, रॉयल, एम्बर ग्लो और ड्यून ग्लो है। इसमें दो नए कलर को शामिल किया गया है। वहीं, इसके डाउनटाउन रेड पेंट को अब बंद कर दिया गया है।
इन कारों से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में 23 मई को लॉन्च होने के बाद Tata Altroz facelift को Hyundai i20, Toyota Glanza और Maruti Baleno जैसी गाड़ियों से मुकाबला देखने के लिए मिलेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।