Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जब अंग्रेज के मजाक पर इस सरदार ने कहा था- जितने रंग की पगड़ी पहनूंगा उतनी रंग की Rolls Royce रखूंगा

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Wed, 14 Nov 2018 08:33 AM (IST)

    रुबेन सिंह आज कई भारतीयों के रोल मॉडल बन चुके हें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    जब अंग्रेज के मजाक पर इस सरदार ने कहा था- जितने रंग की पगड़ी पहनूंगा उतनी रंग की Rolls Royce रखूंगा

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। आज हम आपको एक अरबपति सरदार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। हम आपको इंग्लैंड में रहने वाले अरबपति सिख बिजनेसमैन रुबेन सिंह के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक नहीं, दो नहीं बल्कि 7 अलग-अलग रंग के Rolls Royce गाड़ियों के मालिक हैं। इससे पहले कि हम आपको इनके और इनकी कहानी के बारे में बताएं यहां जानना जरूरी है कि Rolls Royce दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है।

    रुबेन सिंह की कहानी शुरू होती है एक ब्रिटिश नागरिक के नस्लभेदी टिपण्णी से। दरअसल एक समय था जब रुबेन सिंह को बिट्रिश बिल गेट्स कहा जाता था। उन्होंने Miss Attitude क्लोथिंग लॉन्च की थी। एक समय उनका कारोबार करीब 10 मिलियन पाउंड से अधिक का था, लेकिन फिर बुरा वक्त आया और उन्हें केवल 1 पाउंड में अपना पूरा रिटेल कारोबार बेचना पड़ा। रुबेन सिंह के हाथ से AllDayPA कंपनी भी चली गई और उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया गया।

    इसी दौरान एक एक ब्रिटिश बिजनेसमैन ने उनकी पगड़ी को लेकर मजाक उड़ाते हुए कहा कि, तुम केवल रंग-बिरंगी पगड़ियां ही पहन सकते हो। यह बात रुबेन को बहुत बुरी लगी। इसके बाद उन्होंने अपना बिजनेस वापस खड़ा करने का फैसला किया। रुबेन सिंह से उस ब्रिटिश बिजनेसमैन से कहा कि, 'जितने रंग की पगड़ी पहनूंगा उतनी रंग की Rolls Royce रखूंगा'।

    खराब वक्त के दौरान भी रुबेन सिंह ने हार नहीं मानी और साल 2015 में AllDayPA पर दोबारा कब्जा हासिल किया। इसके बाद रुबेन सिंह ने एक नहीं बल्कि 7 अलग-अलग रंग की Rolls Royce खरीदी। उनके इस कारनामे को सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया।

    रुबेन सिंह आज कई भारतीयों के रोल मॉडल बन चुके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कंपनी में करीब 500 या इससे भी ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।