विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skoda Kylaq की माइलेज डिटेल्स आई सामने; एक लीटर पेट्रोल में Brezza, Nexon और Sonet से चलेगी ज्यादा

Published: Thu, 23 Jan 2025 01:00 PM (GMT+05:30)

Skoda Kylaq की माइलेज का खुलासा हो गया है। इसका Skoda Kylaq mileage मैनुअल पावरट्रेन की फ्यूल एफिशिएंसी 19.68 किमी ...और पढ़ें

Skoda Kylaq की माइलेज डिटेल्स का खुलासा हुआ।
Skoda Kylaq की माइलेज डिटेल्स का खुलासा हुआ।

HighLights

  1. मैनुअल पावरट्रेन 19.68 किमी का माइलेज देता है।
  2. ऑटोमेटिक पावरट्रेन 19.05 किमी का माइलेज देता है।
  3. Bharat NCAP टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Skoda Kylaq को भारत में लॉन्च किया जा चुका है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसकी डिलीवरी 27 जनवरी 2025 से शुरू होने जा रही है। इसमें 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो कुशाक और स्लाविया में भी है। स्कोडा ने अपनी इस नई कार Kylaq के मैनुअल और ऑटोमैटिक पावरट्रेन दोनों स्पेसिफिकेशन के साथ माइलेज का खुलासा किया है। Skoda Kylaq के लॉन्च के दस दिनों के अंदर ही 10 हजार से ज्यादा बुकिंग हो गई थी। आइए जानते हैं कि Skoda Kylaq एक लीटर पेट्रोल में कितना माइलेज देती है और यह किन खास फीचर्स के साथ आती है।

एक लीटर पेट्रोल में कितना चलेगी

Skoda Kylaq में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन  115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। स्कोडा काइलैक की मैनुअल एक लीटर पेट्रोल में 9.68 किलोमीटर का माइलेज और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक वाला इंजन 19.05 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।

जैसा की हमने आपके हेडिंग में बताया कि यह Brezza, Nexon,Venue और Sonet से एक लीटर पेट्रोल में ज्यादा माइलेज देगी। इसके बारे में आप नीचे दिए गए चार्ज में जानकारी को देख सकते हैं।

Skoda Kylaq Mileage

कीमत

Skoda Kylaq को चार वेरिएंट में लाया गया है। इसका बेस वेरिएंट Classic, मिड वेरिएंट Signature और Signature+ और इसका टॉप वेरिएंट Prestige है। स्कोडा काइलैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये और इसका टॉप वेरिएंट 14.40 लाख रुपये की एक्स-शोरूम की कीमत में आती है।

Skoda Kylaq Mileage

फीचर्स

Skoda Kylaq को शाइनी ब्‍लैक फ्रंट ग्रिल, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, ड्राइवर और को-ड्राइवर की 6वें इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल सीट्स, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, सिंगल पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ, 20.32 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वायरलैस चार्जिंग, 25.6 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्रंक में तीन किलोग्राम की कैपेसिटी का हुक जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।

Skoda Kylaq Mileage

सेफ्टी फीचर्स

हाल में Bharat NCAP के सेफ्टी क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसे 25 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें छह एयरबैग, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, मल्‍टी कॉलिजन ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Mercedes-Benz नाम के पीछे है दिलचस्प किस्सा, 99 साल से दिलों पर राज कर रही लग्जरी कार कंपनी