Skoda, Volkswagen की कारों में मिली खराबी की जानकारी, 1800 से ज्यादा यूनिट्स के लिए जारी हुआ रिकॉल
Skoda Volkswagen recall कई वाहन निर्माताओं की ओर से बेहतरीन फीचर्स और सुरक्षा के साथ उत्पादों को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Skoda और Volkswagen की ओर से अपनी कई कारों की 1800 से ज्यादा यूनिट्स के लिए रिकॉल को जारी किया है। दोनों निर्माताओं की ओर से किस तरह की खराबी की जानकारी मिलने के बाद ऐसा किया गया है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में कई वाहन निर्माता अपनी कारों की बिक्री करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा और फॉक्सवैगन की ओर से ऑफर की जाने वाली कई कारों में खराबी की जानकारी मिली है। जिसके बाद इनके लिए रिकॉल (Skoda Volkswagen recall) को जारी किया गया है। कितनी यूनिट्स के लिए इसे जारी किया गया है। किस तरह की खराबी की जानकारी मिली है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
जारी हुआ रिकॉल
Skoda और Volkswagen की ओर से अपनी कारों के लिए रिकॉल को जारी किया गया है। दोनों वाहन निर्माताओं को अपनी कई कारों की यूनिट्स में खराबी (Car manufacturing defects) की जानकारी मिली है। जिसके बाद रिकॉल किया गया है।
कितनी यूनिट्स में आई खराबी
रिपोर्ट्स के मुताबिक 1800 से ज्यादा यूनिट्स में खराबी की जानकारी मिली है। इनमें से स्कोडा की 860 यूनिट्स और फॉक्सवैगन की 961 यूनिट्स शामिल हैं।
क्या मिली खराबी
स्कोडा और फॉक्सवैगन की इन कारों में गुणवत्ता निरीक्षण के दौरान सीटबेल्ट से जुड़ी खराबी की जानकारी मिली है। सीटबेल्ट असेंबली के मेटल बेस फ्रेम में संभावित दरार की जानकारी मिली है जो हादसे के समय इसके प्रभाव को कम कर सकती हैं। इसके साथ ही इन कारों में आगे या पीछे की सीटों में गलत सीटबेल्ट पार्ट्स की जानकारी भी मिली है जो जरूरी सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर पाएंगी।
किन कारों के लिए जारी हुआ रिकॉल
जानकारी के मुताबिक Skoda Kylaq, Slavia, Kushaq के अलावा Volkswagen की Virtus और Taigun की यूनिट्स शामिल हैं।
पहले भी जारी हुआ रिकॉल
दोनों वाहन निर्माताओं की ओर से इससे पहले भी रिकॉल (Vehicle recall India) को जारी किया गया था। इससे पहले मई 2025 में भी 47235 यूनिट्स के लिए रिकॉल को जारी किया गया था।
क्यों जारी होता है रिकॉल
भारतीय बाजार में कई निर्माताओं की ओर से वाहनों की बिक्री की जाती है। अगर इनमें किसी तरह की खराबी की जानकारी मिलती है तो उनको ठीक करने के लिए रिकॉल को जारी किया जाता है। रिकॉल में प्रभावित यूनिट्स को चेक किया जाता है और समस्या मिलने के बाद उसे बिना चार्ज लिए ठीक किया जाता है।
कैसे मिलेगी जानकारी
निर्माताओं की ओर से प्रभावित यूनिट्स के लिए लोगों को ई-मेल, मैसेज और फोन के जरिए संदेश भेजा जा रहा है। इसके बाद उनको अपनी कार को सर्विस सेंटर ले जाना होगा, जहां पर बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए खराबी को ठीक किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।