Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्च में 14 प्रतिशत बढ़ी पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री, फाडा ने जारी की रिपोर्ट

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 04 Apr 2023 01:52 PM (IST)

    Sales Report देश में पैसेंजर व्हीकल की मांग बढ़ती जा रही है। फाडा (FADA) ने बताया कि मार्च 2022 में 293016 यूनिट्स से घरेलू पैसेंजर व्हीकल्स पंजीकरण पिछले महीने बढ़कर 335266 यूनिट्स हो गया है। (जागरण फाइल फोटो)।

    Hero Image
    Sales of passenger vehicles increased by 14 per cent in March

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश में वाहनों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। लोग जमकर गाड़ियां खरीद रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च माह में पैसेंजर व्हीकल्स की रिटेल सेल में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दरअसल फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने एक बयान में कहा कि दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री मार्च में बढ़कर 14,45,867 हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 12,86,109 यूनिट्स से 12 प्रतिशत अधिक है। क्या है पूरी खबर, आइए आपको बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बढ़ रही पैसेंजर व्हीकल्स की मांग

    देश में पैसेंजर व्हीकल्स की मांग बढ़ती जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की आपूर्ति में सुधार के कारण देश में पैसेंजर व्हीकल्स की रिटेल सेल मार्च में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ी है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने एक बयान में ये जानकारी दी है।

    फाडा ने बताया कि मार्च 2022 में 2,93,016 यूनिट्स से घरेलू पैसेंजर व्हीकल्स पंजीकरण पिछले महीने बढ़कर 3,35,266 यूनिट्स हो गया है। साथ ही एसोसिएशन ने बताया कि दोपहिया वाहनों की रिटेल सेल मार्च में बढ़कर 14,45,867 हो गई है, जो एक साल पहले की अवधि में 12,86,109 यूनिट्स से 12 प्रतिशत अधिक है।

    कॉमर्शिल व्हीकल भी नहीं हैं पीछे

    अगर कॉमर्शियल व्हीकल की बात करें तो इनकी संख्या में बी उछाल देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक कॉमर्शिल व्हीकल पंजीकरण पिछले महीने बढ़कर 92,790 यूनिट्स हो गया जो पिछले साल मार्च में 84,124 यूनिट्स से 10 प्रतिशत अधिक है।वहीं थ्री व्हीलर्स की भी रिटेल सेल में 69 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    मार्च 2022 में ट्रैक्टर पंजीकरण पिछले महीने बढ़कर 81,607 यूनिट्स हो गया, जो मार्च 2022 में 78,070 यूनिट्स से 4 प्रतिशत अधिक है। पिछले महीने कुल पंजीकरण मार्च में बढ़कर 20,41,847 यूनिट्स हो गया है, जो एक साल पहले की अवधि में 17,92,802 यूनिट्स से 14 प्रतिशत अधिक है।

    रजिस्ट्रेशन भी बढ़े

    रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष के लिए यात्री वाहन पंजीकरण 23 प्रतिशत बढ़कर 36,20,039 यूनिट्स हो गया है जबकि 2021-22 में यह 29,42,273 यूनिट्स थीं। 2021-22 में 1,34,94,214 यूनिट्स की तुलना में वित्त वर्ष 2023 में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 1,59,95,968 यूनिट्स हो गई है।

    कमर्शियल व्हीकल रिटेल में 33 फीसदी, तिपहिया वाहनों की रिटेल में 84 फीसदी और ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन में पिछले वित्त वर्ष में साल-दर-साल 8 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। वित्त वर्ष 2022 में 1,83,27,326 यूनिट्स की तुलना में पिछले वित्त वर्ष में कुल बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 2,21,50,222 इकाई हो गई है।

    comedy show banner
    comedy show banner