विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EICMA 2024 में पेश हुई रॉयल एनफील्‍ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल FF.C6, देखें कैसा है लुक

Published: Tue, 05 Nov 2024 09:00 AM (IST)

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता Royal Enfield की ओर से कई बेहतरीन क्‍लासिक बाइक्‍स को बिक्री के लिए ...और पढ़ें

रॉयल एनफील्‍ड की ओर से पहली इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया गया है। जानें डिटेल।
रॉयल एनफील्‍ड की ओर से पहली इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया गया है। जानें डिटेल।

HighLights

  1. रॉयल एनफील्‍ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया
  2. इटली में EICMA के दौरान पेश हुई पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत सहित दुनिया के कई देशों में अपनी बाइक्‍स को ऑफर करने वाली निर्माता Royal Enfield की ओर से पहली Electric Bike को पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक को कहां पेश किया गया है। किस तरह की खासियत के साथ इसे लाया गया है। भारत में इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पेश हुई Royal Enfield FF.C6

रॉयल एनफील्‍ड की ओर से पहली इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर FF.C6 बाइक को पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से देर रात इस बाइक को इटली के मिलान में आयोजित किए गए EICMA 2024 के दौरान लाया गया है।

यह भी पढ़ें- Diwali 2024 के बाद इस तारीख को आएगी Royal Enfield Interceptor Bear 650, मिलेगा दमदार इंजन और फीचर्स

कैसा है डिजाइन

रॉयल एनफील्‍ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन 40 के दशक वाली बाइक्‍स से प्रेरित है। जिस कारण मौजूदा बाइक्‍स के मुकाबले इसका डिजाइन और लुक्‍स काफी अलग लगते हैं। जिसके साथ नए जमाने की तकनीक का भी उपयोग किया गया है।

क्‍या है खासियत

Royal Enfield FF.C6 इलेक्ट्रिक बाइक में कंपनी ने कई मॉडर्न फीचर्स का उपयोग किया है। इसमें गर्डर स्‍टाइल वाले फ्रंट फॉर्क्‍स का उपयोग किया गया है। साथ ही बाइक में टचस्‍क्रीन वाला स्‍पीडोमीटर भी दिया गया है। बाइक में नई तरीके से डिजाइन किए गए स्विचगियर, एलईडी लाइट्स को दिया गया है। आईसीई बाइक्‍स के पेट्रोल टैंक की जगह पर इलेक्ट्रिक बाइक में स्‍टार्ट/स्‍टॉप के बटन को दिया गया है। बाइक में रॉयल एनफील्‍ड के साथ ही Flying Flea नाम के लोगो को दिया गया है। बाइक में आगे और पीछे के पहियों पर डिस्‍क ब्रेक भी दिए गए हैं। EICMA 2024 में पेश किए गए वर्जन को सिंंगल सीट के साथ लाया गया है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसमें रियर सीट को वैकल्पिक तौर पर दिया जाएगा। Flying Flea C6 बाइक में सेफ्टी के लिए ट्रैक्‍शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग एबीएस जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

कितनी होगी रेंज

कंपनी की ओर से EICMA 2024 में सिर्फ पहली इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर Royal Enfield FF.C6 को पेश किया गया है। इसके अलावा बैटरी, रेंज और मोटर सहित अन्‍य किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया है।

अन्‍य बाइक्‍स को भी किया शोकेस

कार्यक्रम के दौरान ही कंपनी की ओर से अन्‍य इलेक्ट्रिक बाइक्‍स को भी दिखाया गया। EICMA 2024 में पहली इलेक्ट्रिक बाइक को पेश करने के साथ ही रॉयल एनफील्‍ड की ओर से स्‍क्रैम्‍बलर सीरीज की इलेक्ट्रिक बाइक को भी शोकेस किया गया। जिसे S6 नाम दिया गया है।

कब होगी लॉन्‍च

रॉयल एनफील्‍ड की ओर से अभी इसे सिर्फ पेश किया गया है। भारत मोबिलिटी 2025 के दौरान भारत में भी इस बाइक को पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बाइक को 2026 के मध्‍य तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield कर रही Updated Hunter 350 को लाने की तैयारी, लॉन्‍च से पहले टेस्टिंग के दौरान हुई स्‍पॉट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।