विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2024 के बाद इस तारीख को आएगी Royal Enfield Interceptor Bear 650, मिलेगा दमदार इंजन और फीचर्स

Published: Sat, 26 Oct 2024 08:00 PM (IST)

दो पहिया वाहन निर्माता Royal Enfield की ओर से जल्‍द ही नई बाइक को लाने की तैयारी की जा रही ...और पढ़ें

पांच नवंबर 2024 को रॉयल एनफील्‍ड की ओर से किस बाइक को लॉन्‍च किया जाएगा।
पांच नवंबर 2024 को रॉयल एनफील्‍ड की ओर से किस बाइक को लॉन्‍च किया जाएगा।

HighLights

  1. रॉयल एनफील्‍ड पांच नवंबर को लॉन्‍च करेगी नई बाइक
  2. इंटरसेप्‍टर Bear 650 बाइक के लॉन्‍च से पहले टीजर हुआ जारी

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Royal Enfield की ओर से 350 से लेकर 650 सीसी की क्षमता की बेहतरीन बाइक्‍स को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से Diwali 2024 के बाद एक और नई बाइक लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर इसका टीजर भी जारी किया गया है। कंपनी किस बाइक को किस तारीख में लॉन्‍च करेगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आएगी नई बाइक

रॉयल एनफील्‍ड की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई बाइक को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से 650 सीसी सेगमेंट में Interceptor Bear 650 को लाया जाएगा। लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर रॉयल एनफील्‍ड की ओर से इसका टीजर जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Goan Classic 350 Bobber बाइक जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च, कितना दमदार होगा इंजन और कैसे होंगे फीचर्स

क्‍या मिली जानकारी

टीजर से फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि किस तरह के फीचर्स के साथ बाइक को लाया जाएगा। लेकिन कंपनी ने यह जानकारी दे दी है कि इस बाइक को पांच नवंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। उम्‍मीद की जा रही है कि इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।

कैसे होंगे फीचर्स

जानकारी के मुताबिक बाइक में अलॉय व्‍हील्‍स की जगह स्‍पोक व्‍हील दिए जाएंगे। आगे और पीछे के पहियों पर डिस्‍क ब्रेक मिलेगी। बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस, एलईडी लाइट्स, राउंड शेप स्‍पीडोमीटर, स्‍क्रैम्‍बलर स्‍टाइल वाली सीट, यूएसडी फॉर्क्‍स को दिया जाएगा।

कितना दमदार इंजन

रॉयल एनफील्‍ड की ओर से आने वाली नई बाइक में 648 सीसी की क्षमता का एयर/ऑयल कूल्‍ड इंजन दिया जाएगा। जिससे बाइक को 47 बीएचपी की पावर और 52.3 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। बाइक को 6स्‍पीड गियरबॉक्‍स के साथ लाया जाएगा। जिसके साथ 17 और 18 इंच के पहिए दिए जाएंगे।

कितनी होगी कीमत

कंपनी की ओर से बाइक को लॉन्‍च करने के साथ ही सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इस बाइक को 3.50 लाख रुपये की संभावित एक्‍स शोरूम कीमत के आस-पास लॉन्‍च किया जा सकता है।

EICMA में भी आएंगी नई बाइक्‍स

इटली के मिलान में होने वाले EICMA 2024 में भी रॉयल एनफील्‍ड की ओर से अपनी कई बाइक्‍स को पेश किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कंपनी की ओर से पहली इलेक्ट्रिक बाइक को भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा भी कंपनी कई और बाइक्‍स को अपडेट के साथ लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 450 Rally वर्जन टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, हिमालयन 411 से ज़्यादा होगी दमदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।