विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Royal Enfield कर रही Updated Hunter 350 को लाने की तैयारी, लॉन्‍च से पहले टेस्टिंग के दौरान हुई स्‍पॉट

Published: Sat, 26 Oct 2024 02:00 PM (IST)

Royal Enfield की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन बाइक्‍स को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। मीडिया ...और पढ़ें

रॉयल एनफील्‍ड की ओर से हंटर 350 का अपडेटिड वर्जन कब तक लाया जा सकता है।
रॉयल एनफील्‍ड की ओर से हंटर 350 का अपडेटिड वर्जन कब तक लाया जा सकता है।

HighLights

  1. रॉयल एनफील्‍ड ला सकती है अपडेटिड हंटर 350 बाइक
  2. भारत मोबिलिटी 2025 में इस बाइक को किया जा सकता है पेश

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में रेट्रो लुक्‍स और दमदार इंजन के साथ कई बाइक्‍स को ऑफर करने वाली Royal Enfield की ओर से जल्‍द ही नई बाइक को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से 350 सीसी सेगमेंट वाली Hunter 350 का Updated Version लाया जा सकता है। कंपनी इसमें क्‍या बदलाव कर सकती है और कब तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आएगी Updated Hunter 350

रॉयल एनफील्‍ड की ओर से सबसे सस्‍ती बाइक के तौर पर हंटर 350 को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की इस बाइक को बाजार में काफी पसंद भी किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बाइक के अपडेटिड वर्जन को लाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Goan Classic 350 Bobber बाइक जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च, कितना दमदार होगा इंजन और कैसे होंगे फीचर्स

होंगे ये बदलाव

लॉन्‍च किए जाने से पहले अपडेटिड हंटर 350 को टेस्टिंग के दौरान स्‍पॉट किया गया है। इस बाइक में कंपनी की ओर से बेहतर और नया रियर सस्‍पेंशन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एलईडी गोल हेडलाइट को दिया जाएगा।

कितना दमदार होगा इंजन

Royal Enfield Hunter 350 के Updated Version के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव होने की उम्‍मीद काफी कम है। इसमें मौजूदा बाइक वाला ही इंजन दिया जा सकता है। बाइक में 349 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर वाला इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 20.2 बीएचपी की पावर और 27 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसी इंजन का उपयोग नई हंटर 350 में भी किया जाएगा।

कब तक हो सकती है पेश

कंपनी की ओर से इसके लॉन्‍च को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इस बाइक को जनवरी 2025 में होने वाले Bharat Mobility में पेश किया जाएगा। इसके बाद अगले साल के मध्‍य तक इस बाइक को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

सबसे हल्‍की बाइक है

रॉयल एनफील्‍ड की ओर से ऑफर की जाने वाली Hunter 350 सबसे हल्‍की बाइक है। इसका वजन सिर्फ 181 किलोग्राम तक है। इसके साथ ही इसमें लगे इंंजन के कारण यह काफी बेहतरीन प्रदर्शन भी करती है। जिस कारण भारत में इसे काफी पसंद किया जाता है। कंपनी की सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बाइक्‍स में Classic 350 के अलावा Hunter 350 बाइक भी है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 450 Rally वर्जन टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, हिमालयन 411 से ज़्यादा होगी दमदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।