विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Royal Enfield की इस मोटरसाइकिल का सफर हुआ खत्म, यह बाइक लेगी इसकी जगह

Published: Sat, 25 Jan 2025 06:00 PM (IST)

Royal Enfield की Scram 411 को भारतीय बाजार के लिए बंद कर दिया गया है। इसे कंपनी ने साल 2022 ...और पढ़ें

Royal Enfield Scram 411 भारत में बंद हुई।
Royal Enfield Scram 411 भारत में बंद हुई।

HighLights

  1. Scram 411 पुरानी पुराने हिमालयन 411 पर बेस्ड थी।
  2. इसकी जगह अब Royal Enfield Scram 440 लेगी।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield ने भारत में अपनी Scram 411 को डिस्कंटीन्यू यानी बंद कर दिया है। इसे कंपनी ने पहली बार मार्च 2022 में लॉन्च किया था। इसे कंपनी अपनी भारकीय वेबसाइट से भी हटा दिया है। इतना ही नहीं, इसके लिए डीलरों ने अब बुकिंग भी लेना बंद कर दिया है। इसे बंद होने के पीछे का एक कारण नई Scram 440 लॉन्च होना माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि Royal Enfield Scram 411 किन फीचर्स के साथ आती थी।

Royal Enfield Scram 411 के फीचर्स

  • रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 को पुराने हिमालयन 411 के बेस पर तैयार किया गया है। जिसे कम बॉडीवर्क के साथ उसी चेसिस पर बनाया गया था। बाइक में 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर वायर-स्पोक व्हील का इस्तेमाल किया गया था। इसमें सस्पेंशन ड्यूटी टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स के जरिए दी गई थी। इसे हिमालयन 411 की तुलना में थोड़ा हल्का बनाया गया था। ताकी इसे ज्यादा लोग अपना सकें और यह हल्की ऑफ रोडिंग में कैपेबल भी थी। इसकी कीमत की बात करें यह 2.06 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में आती थी

Royal Enfield Scram 411

  • Royal Enfield Scram 411 में 411 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया था, जो 24.3 bhp की पावर और 32 Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसके मोटर को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया था। बाइक में डिजिटल रीडआउट के साथ एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया था, जबकि ट्रिपर नेविगेशन स्क्रीन एक ऑप्शन के रूप में दिया गया था।

Scram 440 लेगी Scram 411 की जगह

भारत में बंद हो चुकी Scram 411 की जगह नई Scram 440 लेगी। इसमें बोर-आउट इंजन का इस्तेमाल किया गया है,जो ज्यादा पावर जनरेट करता है। रॉयल एनफील्ड ने स्क्रैम 411 की कमियों को दूर करके उसी मोटर पर बेस्ड एक बड़ी 440 सीसी मोटर को पेश किया है। बाइक में 443cc, एयर और ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 25.4 PS की पावर और 34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें बेहतर हाईवे राइडेबिलिटी के लिए छठा गियर जोड़ा गया है।

Royal Enfield Scram 411

Royal Enfield Scram 440 के फीचर्स

Scram 440 को बाइक वायर-स्पोक्ड के साथ ही अलॉय व्हील्स में भी पेश किया गया है। बाइक को 5 कलर ऑप्शने के साथ लॉन्च किया गया है, जो नीला, हरा, ग्रे और टील है। इसके साथ ही इसमें बिल्कुल नई LED हेडलाइट, एक नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नई सिंगल-पीस सीट, एक USB चार्जिंग पोर्ट, ट्रिपर नेविगेशन पॉड और गोल रियर-व्यू मिरर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- नई Royal Enfield Scram 440 लॉन्च; बड़ा इंजन, नया डिजाइन और इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।