Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Renault Boreal नाम से आएगी नई एसयूवी, सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर, जानें कब तक हो सकती है लॉन्‍च

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 04:29 PM (IST)

    फ्रांस की वाहन निर्माता रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर नई गाड़ी के नाम की जानकारी सार्वजनिक की गई है। किस नाम से किस गाड़ी को रेनो की ओर से लाया जा सकता है। क्‍या भारतीय बाजार में इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    रेनो की ओर से नई गाड़ी के नाम को सार्वजनिक कर दिया गया है। जानें‍ डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। फ्रांस की वाहन निर्माता की ओर से दुनियाभर के कई देशों में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर नई गाड़ी के नाम को सार्वजनिक किया गया है। क्‍या इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Renault Boreal नाम से आएगी नई गाड़ी

    रेनो की ओर से जल्‍द ही नई गाड़ी को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले इस गाड़ी के नाम की जानकारी को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी को Renault Boreal नाम से लाया जाएगा।

    क्‍या मिली जानकारी

    रेनो की ओर से Renault RD ट्विटर अकाउंट से सात सेकेंड का एक वीडियो टीजर जारी किया गया है। इस टीजर में गाड़ी के रियर पर लिखे हुए नाम को दिखाया जा रहा है। जिसमें Renault Boreal नाम और रेनो का नया लोगो देखा जा सकता है। साथ ही लिखा गया है कि आने वाले महीनों में इसको पेश किया जाएगा।

    किस गाड़ी को मिलेगा नया नाम

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनो की डस्‍टर एसयूवी के सात सीटों वाले वर्जन को यह नया नाम दिया जा सकता है।

    पहले आएगी डस्‍टर

    रेनो की ओर से सात सीटों वाली एसयूवी को लॉन्‍च करने से पहले पांच सीटों वाली डस्‍टर को लाया जा सकता है। हालांकि अभी इसके नाम को लेकर भी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन अगले कुछ महीनों में इसे पेश किया जा सकता है।

    क्‍या भारत में होगी लॉन्‍च?

    रेनो इंडिया की ओर से अभी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन निर्माता जल्‍द ही नई कारों को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में उम्‍मीद की जा सकती है कि इस एसयूवी को भारत में भी लॉन्‍च किया जाए। अगर इसे भारत लाया जाता है तो 2026-27 के आस पास ही यह भारत आ सकती है।