Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्योहारी मांग से अक्टूबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में मामूली वृद्धि, बाइक से ज्यादा बिकी स्कूटर

    अक्टूबर 2024 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में सालाना आधार पर बढ़त देखने के लिए मिली है। पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ी है। अक्टूबर 2024 में 2164276 इकाई की बिक्री हुई जो अक्टूबर 2023 की 1895799 तुलना में काफी ज्यादा है। आइए जानते हैं कि टू-व्हीलर की बिक्री में क्या अंतर देखने के लिए मिला है।

    By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Wed, 13 Nov 2024 08:30 PM (IST)
    Hero Image
    अक्टूबर 2024 में टू-व्हीलर की बिक्री का आंकड़ा।

    नई दिल्ली, पीटीआई। यात्री वाहनों की थोक बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर मामूली बढ़त के साथ 3,93,238 इकाई हो गई। अक्टूबर 2023 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,89,714 इकाई थी। सोसायटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के मुताबिक, पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 21,64,276 इकाई हो गई, जबकि अक्टूबर 2023 में यह 18,95,799 इकाई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्कूटर और तिपहिया वाहनों की बिक्री

    स्कूटर की बिक्री अक्टूबर में 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,21,200 इकाई रही। मोटरसाइकिल की थोक बिक्री पिछले महीने 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,90,696 इकाई हो गई, जबकि अक्टूबर 2023 में यह 12,52,835 इकाई थी। अक्टूबर में मोपेड की बिक्री घटकर 52,380 इकाई रह गई, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी माह यह 53,162 इकाई थी। तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने मामूली गिरावट के साथ 76,770 इकाई रह गई, जबकि अक्टूबर 2023 में यह 77,344 इकाई थी।

    अक्टूबर 2024 में दो प्रमुख त्योहार नवरात्रि और दिवाली होने से उपभोक्ता मांग बढ़ी, जिससे मोटर वाहन उद्योग को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला। यात्री वाहनों ने 0.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अक्टूबर में 3.93 लाख इकाइयों की अपनी उच्चतम बिक्री दर्ज की। दोपहिया वाहन खंड ने भी 2024 में अक्टूबर की अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। यह उच्च वृद्धि वाहन पंजीकरण आंकड़ों में भी परिलक्षित हुई। अक्टूबर 2024 में यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों दोनों के पंजीकरण में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई।

    राजेश मेनन, सियाम के महानिदेशक

    इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री

    अक्टूबर 2024 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में बढ़ोतरी देखने के लिए मिले है। इसकी सालाना बिक्री में 85% की वृद्धि देखने के लिए मिली है। वहीं मासिक बिक्री में 54.61% की वृद्धि हुई है। अक्टूबर 2024 में सबसे ज्यादा बिक्री ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर बिके है। इसी तरह TVS मोटर और बजाज की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की भी बिक्री जमकर हुई है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बिक्री बढ़कर 1,39,159 यूनिट तक पहुंच गई। अक्टूबर 2023 में बेची गई 75,165 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर बिक्री में 85.14% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सितंबर 2024 में बेची गई 90,007 यूनिट की तुलना में मासिक आधार पर 54.61% की बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है।

    यह भी पढ़ें- October 2024 के दौरान किस सेगमेंट में वाहनों की हुई सबसे ज्‍यादा बिक्री, SIAM ने जारी की रिपोर्ट