Nitin Gadkari ने किया अनोखा वादा, कहा Dehradun में हवा में दौड़ेंगी डबल डेकर बसें
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए अनोखा वादा किया है। उन्होंने डबल डेकर बसें चलाने का प्रस्ताव रखा है जो हवा में दौड़ेंगी और 125-150 लोगों को ले जा सकेंगी। गडकरी का मानना है कि इससे ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन बेहतर होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी यह प्रस्ताव भेजने की बात कही है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में देहरादून में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने ऐसा अनोखा वादा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आइए जानते हैं कि नितिन गडकरी ने ऐसा क्या कह दिया कि उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नितिन गडकरी ने क्या कहा?
नितिन गडकरी ने कहा कहा कि देहरादून में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए मैं डबल डेकर बसें शुरू करना चाहता हूं, जो हवा में दौड़ेंगी। इन बसों में 125-150 लोग सफर कर सकेंगे। इसके लिए वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यह प्रस्ताव भेजना भी चाहते हैं, क्योंकि सब कुछ संभव है। यह बयान उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या और उसके समाधान पर बात करते हुए दिया।
"To reduce traffic in Dehradun, I want to start a Double Decker Bus that will RUN ON AIR. 125-150 people will travel on air.
~ CM should send a proposal. Everything is Possible."
: Nitin J Gadkari, at Convocation in @GraphicEraUni. Great Vision 👏🏼 pic.twitter.com/F5y9Q9Cx2J
— The Analyzer (News Updates🗞️) (@Indian_Analyzer) June 3, 2025
ट्रैफिक जाम की समस्या
देहरादून जैसे शहरों में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। वहीं, बढ़ती आबादी, वाहनों की संख्या और सड़कों की सीमित चौड़ाई के कारण ट्रैफिक की समसया दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। नीतिन गडकरी का यह वादा इसी समस्या का सामाधान ढूंढने की कोशिश है। उन्होंने बताया कि जब वह देहरादून आते हैं, तो उन्हें भी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है, चाहे वे हवाई जहाज, हेलिकॉप्टर, या कार से आएं।
लोगों को क्या फायदा होगा?
नितिन गडकरी ने जो वादा किया अगर वह पूरा हो जाता है, तो लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा। इन डबल डेकर बसों से ज्यादा लोग एक साथ सफर कर सकेंगे, जिससे सार्वजनिक परिवहन की क्षमता बढ़ेगी। वहीं, यह बसें इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड हों, तो प्रदूषण भी कम होगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।