Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nissan Magnite को है घर लाना तो शोरूम जाकर जल्‍दी लें डिलीवरी नहीं तो बढ़ जाएगी कीमत, जान लें कब से बढ़ सकते हैं दाम

    जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में Compact SUV सेगमेंट में बेहतरीन फीचर्स के साथ Magnite को ऑफर किया जाता है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी जल्‍द ही अपनी गाड़ी की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से कब से कीमतों को बढ़ाया (Nissan price hike 2025) जा सकता है। कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जा सकती है। आइए जानते हैं।

    By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Thu, 05 Dec 2024 04:00 PM (IST)
    Hero Image
    Nissan की ओर से कब से कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से कब तक कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। गाड़ी को कितना महंगा (Nissan car price hike) किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महंगी होगी Nissan Magnite

    निसान की ओर से ऑफर की जाने वाली Magnite की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक जल्‍द ही कीमतों को बढ़ाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Nissan Magnite Facelift Launch: निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट हुई लॉन्च; कीमत 5.99 लाख रुपये, मिले 55 सेफ्टी फीचर्स

    कब से होगी बढ़ोतरी

    सूत्रों के मुताबिक कंपनी की ओर से कीमतों में एक जनवरी 2025 से बढ़ोतरी (New Year price increase) की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक कीमतों में करीब दो फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग हो सकती है।

    क्‍या है कारण

    कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही Nissan Magnite Facelift को लॉन्‍च किया गया था। लॉन्‍च के समय गाड़ी को इंट्रोडक्‍ट्री कीमत पर लाया गया था। लेकिन अब इंट्रोडक्‍ट्री कीमत काे खत्‍म किया जा सकता है जिसके बाद गाड़ी की कीमतों में दो फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

    किस कीमत पर आई थी Nissan Magnite Facelift

    निसान की ओर से मैग्‍नाइट के फेसलिफ्ट वर्जन को चार अक्‍टूबर 2024 को एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया था। तब कंपनी ने इसे 5.99 लाख रुपये एक्‍स शोरूम (Nissan car prices 2024) की इंट्रोडक्‍ट्री कीमत पर लॉन्‍च किया था। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई थी कि इस कीमत पर गाड़ी को सिर्फ पहली 10 हजार डिलीवरी तक ही दिया जाएगा। जिसके बाद कीमतों में बदलाव किया जा सकता है।

    Nissan Magnite Facelift का इनसे होता है मुकाबला

    भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को Compact SUV सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon से रहता है। जल्‍द ही इस सेगमेंट में कई और एसयूवी को लाया जाएगा जिसमें Kia की ओर से Syros भी इसके मुकाबले में होगी।

    जल्‍द लॉन्‍च होंगी नई एसयूवी

    निसान इंडिया भारत में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बताया था कि वह आने वालीे 30 हफ्तों में पांच गाड़ियां लेकर आने वाली है। इसके दो-पंक्ति वाली C-SUV, तीन-पंक्ति वाली  C-SUV और एक इलेक्ट्रिक एसयूवी रहने वाली है।

    यह भी पढ़ें- 1 लाख की Down Payment के बाद ले आएं Nissan Magnite Facelift का बेस वेरिएंट, हर महीने जाएगी 16788 रुपये की EMI