Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nissan Magnite पर बंपर डिस्काउंट ऑफर, मिल रही 86,000 रुपये तक की छूट

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 07:11 PM (IST)

    निसान मोटर इंडिया अपनी पॉपुलर SUV Magnite पर 86000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है क्योंकि कंपनी ने दो लाख यूनिट्स की बिक्री का माइलस्टोन पूरा कर लिया है। यह छूट ग्राहकों को Magnite की सफलता का जश्न मनाने के लिए दी जा रही है। Magnite को 6.14 लाख रुपये से 10.54 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में पेश किया जाता है।

    Hero Image
    Nissan Magnite पर डिस्काउंट ऑफर की डिटेल।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। निसान मोटर इंडिया की भारतीय बाजार में पॉपुलर SUV Magnite पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी पर 86,000 तक के बेनिफिट्स देने की घोषणा की है। कंपनी इतना बड़ा डिस्काउंट ऑफर दो लाख यूनिट्स की सेल्स माइलस्टोन पूरी होने की खुशी में रही है। आइए Nissan Magnite के बारे में विस्तार में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों मिल रही है छूट?

    Nissan Magnite ने भारतीय बाजार में 2 लाख यूनिट्स बेचने का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इस सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी अपने ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स दे रही है। आप इसपर मिल रहे डिस्काउंट और बेनिफिट्स का फायदा उठाने के लिए Nissan डीलरशिप पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    कीमत और वेरिएंट्स

    भारतीय बाजार में Nissan Magnite को 6.14 लाख रुपये से लेकर 10.54 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में पेश किया जाता है। इसके पेट्रोल वर्जन में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाता है। कंपनी ने हाल ही में इसका CNG वर्जन भी पेश किया है। इसके रिट्रोफिट CNG किट के साथ ऑफर किया जाता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये है। इसके सीएनजी किट की कीमत में फायर एक्सटिंग्विशर, थर्ड पार्टी वारंटी, आरसी में एंडोर्समेंट और इंस्टॉलेशन फीस भी शामिल है। यह पेट्रोल वर्जन से 75,000 ज्यादा महंगी है। इसके CNG किट को केवल 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही पेश किया जाता है। कंपनी ने र्बो वेरिएंट्स के लिए अभी CNG का ऑप्शन नहीं दिया है।

    माइलेज और वारंटी

    Magnite CNG के लिए कंपनी ने अभी ऑफिशियल माइलेज के आंकड़े पूरी तरह से शेयर नहीं किए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शहर में करीब 24 km प्रति किलो और हाईवे पर करीब 30 km प्रति किलो तक का माइलेज देती है।

    यह भी पढ़ें- Mercedes ने पेश की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कार; 1360 bhp पॉवर और 360 km/h की है रफ्तार, देखिए फोटोज

    comedy show banner
    comedy show banner