Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nissan Magnite ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में हुई पास, 5-स्टार रेटिंग वाली बनी कार

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 05:00 PM (IST)

    Nissan Magnite Global NCAP Crash Test निसान इंडिया ने 4 अक्टूबर 2024 को नई Nissan Magnite लॉन्च की थी। हाल ही में ग्लोबल NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग्स में इसे 5 स्टार मिले हैं। मैग्नाइट की क्रैश टेस्टिंग कई चरणों में की गई। पहले इसे 4-स्टार रेटिंग मिली थी लेकिन नए मॉडल ने 5-स्टार हासिल किए। टेस्टिंग में 2-स्टार 4-स्टार और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली।

    Hero Image
    ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में Nissan Magnite को मिली 5-स्टार रेटिंग

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। निसान इंडिया भारत में नई Nissan Magnite को 4 अक्टूबर 2024 को लॉन्च किया था। इसमें कई सारे अपडेट देखने के लिए मिले थे। अब इसका क्रैस सेफ्टी रेटिंग्स के रूप में एक और अपग्रेड आया है, क्योंकि नए मॉडल ने ग्लोबल NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग्स में 5 स्टार हासिल किए हैं। मैग्नाइट की क्रैश टेस्टिंग कई स्टेप में किया गया है, जो इसमें मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स के आधार पर किया गया है। आइए इसके क्रैश टेस्ट के बारे में विस्तार में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nissan Magnite ग्लोबल NCAP: पहले और अब

    कुछ साल पहले Nissan Magnite का ग्लोबल NCAP के जरिए पुराने क्रैश सेफ्टी टेस्ट किया गया था, तक इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती थी। अब इसके नए मॉडल की क्रैश टेस्ट किया गया है, जिसमें इसने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल किया है, जो एक बड़ी सफलता है।

    तीन स्टेज में हुआ क्रैश टेस्ट

    ग्लोबल NCAP के जरिए Nissan Magnite का क्रैश टेस्ट तीन स्टेज में किया गया है और तीनों की ही रेटिंग जारी की गई है। इसे क्रैश टेस्ट में 2-स्टार, 4-स्टार और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह टाटा नेक्सन के ग्लोबल NCAP द्वारा पहले क्रैश टेस्ट की तरह ही है।

    Nissan Magnite Global NCAP Crash

    2-स्टार क्रैश सेफ्टी रेटिंग

    Nissan Magnite B SUV को क्रैश टेस्ट में केवल 2-सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें केवल 2 एयरबैग मानक रूप में थे। इसके साथ ही इसमें ESC फीचर्स भी नहीं है। इसे अडल्ट ऑक्यूपेंट टेस्ट में 34 में से 24.49 पॉइंटन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट टेस्ट में 49 में से 18.39 पॉइंट हासिल किया है।

    Nissan Magnite Global NCAP Crash

    4-स्टार क्रैश सेफ्टी रेटिंग

    इस स्टेज में निसान मैग्नाइट फेसलिफ्टेड मॉडल का इस्तेमाल किया गया है, जो भारत और अफ्रीका में बेची जाती है। इसमें 6 एयरबैग और ईएसपी मानक रुप में दिया जाता है। साथ ही बेल्ट प्रीटेंशनर, बेल्ट लोड लिमिटर, ISOFIX माउंट्स, सीटबेल्ट रिमाइंडर समेत और भी कई फीचर्स मिलते हैं। इस वेरिएंट ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इसने अडल्ट ऑक्यूपेंट टेस्ट में 34 में से 26.51 पॉइंटन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट टेस्ट में 49 में से 36 पॉइंट हासिल किया है।

    Nissan Magnite Global NCAP Crash

    5-स्टार क्रैश सेफ्टी रेटिंग

    ग्लोबल NCAP से 4 स्टार क्रैश सेफ्टी रेटिंग हासिल करने के बाद, निसान परिणाम से खुश नहीं थी और कंपनी ने ग्लोबल NCAP को एक बेहतर मॉडल प्रस्तुत किया। यह बेहतर मॉडल ही वह है जिसने निसान मैग्नाइट को वयस्क यात्री परीक्षणों में बहुप्रतीक्षित 5 स्टार रेटिंग दिलाई, क्योंकि इसने 34 में से 32.31 अंक हासिल किए। दिलचस्प बात यह है कि बाल यात्री परीक्षणों में केवल 3 स्टार मिले, क्योंकि इसमें 49 में से 33.64 अंक थे, जिसके परिणामस्वरूप कुल मिलाकर 5 स्टार का स्कोर मिला।

    यह भी पढ़ें- Bharat NCAP में अभी तक हुआ 21 गाड़ियों का क्रैश टेस्ट, जानिए किस कार को मिली कितनी रेटिंग