Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat NCAP में अभी तक हुआ 21 गाड़ियों का क्रैश टेस्ट, जानिए किस कार को मिली कितनी रेटिंग

    अगस्त 2023 में शुरू हुए भारत NCAP ने जून 2025 तक 21 कारों का क्रैश टेस्ट किया जिनमें से 18 को 5-स्टार रेटिंग मिली है। टाटा मोटर्स और महिंद्रा की कारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। Mahindra Thar Roxx Skoda Kylaq जैसी पेट्रोल-डीजल कारों और Tata Harrier EV Mahindra XEV 9e जैसी इलेक्ट्रिक कारों को सबसे सुरक्षित माना गया है।

    By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Thu, 03 Jul 2025 03:16 PM (IST)
    Hero Image
    भारत NCAP में टेस्ट की गई सबसे सुरक्षित कारों की लिस्ट।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सड़कों पर सुरक्षित वाहनों को बढ़ावा देने और वैश्विक मानकों के साथ अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अगस्त 2023 में भारत NCAP (BNCAP) की शुरुआत की गई थी। इसकी शुरुआत से लेकर जुन 2025 तक BNCAP ने कुल 21 कारों का क्रैश टेस्ट कर चुकी है। इसमें SUVs से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक शामिल है। इनमें से 18 कारों को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) दोनों में 5-स्टार रेटिंग मिली है। BNCAP के जरिए जिन कंपनियों की कारों का क्रैश टेस्ट किया गया है, उनमें टाटा मोटर्स (8 कारें), महिंद्रा (5 कारें), मारुति सुजुकी (3 कारें) और स्कोडा, किआ, टोयोटा, हुंडई की एक और सिट्रोएन की एक कार सामिल है। आइए जानते हैं जून 2025 तक भारत NCAP द्वारा टेस्ट की गई सबसे सेफ कारों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की टॉप 5 सबसे सुरक्षित पेट्रोल-डीजल वाली करें

    1. Mahindra Thar Roxx: इसे एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी दोनों में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 31.09 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 45 पॉइंट हासिल किया है।
    2. Skoda Kylaq: यह सब-4-मीटर एसयूवी 5-स्टार रेटिंग के साथ दूसरी सबसे सुरक्षित ICE कार है। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 30.88 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 45 पॉइंट मिले हैं।
    3. Hyundai Tucson: इसे भी डल्ट और चाइल्ड सेफ्टी दोनों में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 30.84 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 41 पॉइंट हासिल किया है।
    4. Toyota Innova Hycross: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का हाल ही में क्रैश टेस्ट किया गया है। इसने एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी दोनों में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसका एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 30.47 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 45 पॉइंट है।
    5. Kia Syros: किआ सिरोस को भी ऊपर बताई गई कारों की तरह क्रैश टेस्ट में पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 30.31 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 44.42 पॉइंट मिले हैं।
    6. भारत NCAP कार का नाम वयस्क सुरक्षा रेटिंग प्राप्त अंक / 32 (AOP) बाल सुरक्षा रेटिंग प्राप्त अंक / 49 (COP) कुल अंक / 81 के अनुसार रैंकिंग
      1 Tata Harrier EV 5 स्टार 32.00 5 स्टार 45.00 77.00
      2 Mahindra XEV 9e 5 स्टार 32.00 5 स्टार 45.00 77.00
      3 Mahindra BE 6 5 स्टार 31.97 5 स्टार 45.00 76.97
      4 Tata Punch EV 5 स्टार 31.46 5 स्टार 45.00 76.46
      5 Mahindra Thar ROXX 5 स्टार 31.09 5 स्टार 45.00 76.09
      6 Skoda Kylaq 5 स्टार 30.88 5 स्टार 45.00 75.88
      7 Tata Curvv EV 5 स्टार 30.81 5 स्टार 44.83 75.64
      8 Toyota Innova Hycross 5 स्टार 30.47 5 स्टार 45.00 75.47
      9 Tata Nexon EV 5 स्टार 29.86 5 स्टार 44.95 74.81
      10 Kia Syros 5 स्टार 30.21 5 स्टार 44.42 74.63
      11 Tata Harrier 5 स्टार 30.08 5 स्टार 44.54 74.62
      12 Tata Safari 5 स्टार 30.08 5 स्टार 44.54 74.62
      13 Mahindra XUV400 5 स्टार 30.38 5 स्टार 43.00 73.38
      14 Tata Nexon 5 स्टार 29.41 5 स्टार 43.83 73.24
      15 Tata Curvv 5 स्टार 29.50 5 स्टार 43.66 73.16
      16 Mahindra XUV3XO 5 स्टार 29.36 5 स्टार 43.00 72.36
      17 Hyundai Tucson 5 स्टार 30.84 5 स्टार 41.00 71.84
      18 Maruti Dzire 5 स्टार 29.46 5 स्टार 41.57 71.03
      19 Citroen Basalt 4 स्टार 26.19 4 स्टार 35.90 62.09
      20 Maruti Baleno 6AB 4 स्टार 26.52 3 स्टार 34.81 61.33
      21 Maruti Baleno 2AB 4 स्टार 24.04 3 स्टार 34.81 58.85

    भारत की टॉप 5 सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कारें

    1. Tata Harrier EV: टाटा हैरियर EV का हाल ही में क्रैश टेस्ट किया गया है, जिसमें इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 32 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 45 पॉइंट मिले हैं।
    2. Mahindra XEV 9e: हैरियर EV की तरह ही XEV 9e को भी क्रैश टैस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसने क्रैश टेस्ट के एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 32 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 45 पॉइंट हासिल किया है।
    3. Mahindra BE 6: महिंद्रा BE 6 ने BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 31.97 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 45 पॉइंट हासिल किया है।
    4. Tata Punch EV: टाटा पंच EV को भी 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 31.46 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 45 पॉइंट हासिल किया है।
    5. Tata Curvv EV: इसे BNCAP क्रैश टेल्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 30.81 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 44.83 पॉइंट मिली है।

    यह भी पढ़ें- Annual Fastag Pass किस तरह किया जा सकता है एक्‍टिवेट, कैसे होगी पेमेंट, जानें पूरा प्रोसेस