Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    23 जुलाई को Honda Activa 7G Hybrid हो सकता है लॉन्च, इन तीन बाइक से भी उठेगा पर्दा

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 02:21 PM (IST)

    होंडा इंडिया ने हाल ही में एक टीजर वीडियो जारी किया है जिससे 23 जुलाई को नए टू-व्हीलर लॉन्च करने की उम्मीद है। संभावना है कि कंपनी Honda Activa 7G नई Shine 100 या SP 160 को बेहतर फीचर्स के साथ पेश कर सकती है। एक रेट्रो बाइक CB190TR के लॉन्च होने की भी उम्मीद है। Activa 7G में बेहतर अंडरसीट स्टोरेज और फ्रंट डिस्क जैसे अपडेट मिल सकते हैं।

    Hero Image
    23 जुलाई को Honda के नए टू-व्हीलर लॉन्च होंगे। (AI Image)

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। होंडा इंडिया हाल ही में अपने सोशल मीडिया चैनलों पर एक टीजर वीडिया जारी किया है, जिसमें कंपनी की आगामी टू-व्हीलर से संबंधित है। हालांकि, टीजर में अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि कंपनी टू-व्हीलर लेकर आने वाली है या फिर कुछ और। लेकिन इससे पहले कंपनी की तरफ से एक और टीजर जारी किया गया था, जो पहेली जैसा है। जिसमें लिखा है कि जो आपको सबसे पहले मिलेगा वही आपका अगला होंडा 2-व्हीलर होगा। आइए जानते हैं कि कंपनी कौन-कौन से टू-व्हीलर कल यानी 23 जुलाई को लॉन्च कर सकती है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda Activa 7G के लॉन्च की उम्मीद

    कंपनी 23 जुलाई को अलगी जनरेशन Honda Activa 7G को लॉन्च कर सकती है। दरअसल, हाल में आने वाली Activa 110 की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि इसकी अंडरसीट स्टोरेज बाकियों के मुकाबले उतनी अच्छी नहीं है। इसके साथ ही इसमें इसमें फ्रंट डिस्क का ऑप्शन भी नहीं मिलता है। Honda Activa 7G में इन चीजों को पहले से बेहतर किया जा सकता है। इसमें एक बड़ा 12-इंच का पिछला पहिया भी दिया जा सकता है। होंडा ने इसे जनवरी 2025 में ही एक्टिवा रेंज को टीएफटी डिस्प्ले के साथ अपडेट किया था।

    नई Honda Shine 100 की संभावना

    एक और संभावना है कि Honda Shine 100 को नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। नए Shine को डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फ्रंट डिस्क, एलईडी हेडलाइट समेत कई बड़े बदलाव के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, Hero Splendor Plus के मुकाबले ज्यादा फीचर्स के साथ लाया जा सकता है, जो Shine 100 को इसके मुकाबले ज्यादा बेहतरीन बनाएंगे।

    नई Honda SP 160 भी आ सकती है

    Honda Activa 7G और Shine 100 के अलावा नई SP 160 के भी लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे भी पहले से ज्यादा बेहतरीन फीचर्स के साथ लाया जा सकता है। इसके डिजाइन और ग्राफिक्स में बड़े बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, यहा 160 cc सेगमेंट की आने वाली मोटरसाइकिल के मुकाबले ज्यादा फीचर्स के साथ आ सकती है।

    एक रेट्रो बाइक की उम्मीद

    एक और संभावना है कि कंपनी एक रेट्रो बाइक भी दिखा सकती है। अप्रैल 2025 में, होंडा ने भारत में CB190TR का पेटेंट कराया था, जो एक नियो-रेट्रो मोटरसाइकिल है जो अब बंद हो चुकी होंडा CB300R के समान दिखती है। हालांकि, CB190TR में हॉर्नेट 2.0 का ही इंजन इस्तेमाल होता है। भारत में रेट्रो सेगमेंट फलफूल रहा है, और CB300R के जाने के साथ, होंडा के पास CB350 रेंज के अलावा किफायती श्रेणी में कोई बाइक नहीं है। ऐसे में CB190TR के लॉन्च होने की भी उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- 6 साल में ही भारत से इस बाइक का उठ गया बोरिया-बिस्तर, पिछले तीन महीनों बिका केवल एक यूनिट