Hero Karizma XMR की डिलीवरी जल्द होने वाली है शुरू, इन खासियतों से लैस
हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 एक फुली-फेयर्ड बाइक है जो दिखने में स्पोर्टी नजर आती है। कुछ चीजें आपको पुरानी Hero Karizma XMR की याद दिलाएंगी। इसमें आपको फ्रंट के साइड डिजिटल स्पीडोमीटर मिल जाता है जो राइडर्स की शोभा बढ़ाता है। नई Karizma XMR 210 को पूरी तरह से डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले से लैस किया है। यह डिस्प्ले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाओं के साथ आता है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपडेटेड Hero Karizma XMR को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था। इस बाइक का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। आने वाले समय में इसकी डिलीवरी शुरू होने वाली है। अगर आप भी नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस बाइक की बुकिंग करवा सकते हैं। आइये जानते हैं हीरा की अपडेटेड करिश्मा में क्या है खास?
Hero Karizma XMR बुकिंग
इस बाइक को अगर आप खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप केवल 3 हजार रुपये की टोकन राशि देकर अपने नजदीकी डीलरशिप पर बुकिंग करवा सकते हैं।
Hero Karizma XMR लुक और डिजाइन?
सबसे पहले लुक की बात करते हैं। हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 एक फुली-फेयर्ड बाइक है, जो दिखने में स्पोर्टी नजर आती है। कुछ चीजें आपको पुरानी Hero Karizma XMR की याद दिलाएंगी। इसमें आपको फ्रंट के साइड डिजिटल स्पीडोमीटर मिल जाता है, जो राइडर्स की शोभा बढ़ाता है।
Hero Karizma XMR मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
फीचर्स के मामले में हीरो मोटोकॉर्प ने नई Karizma XMR 210 को पूरी तरह से डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले से लैस किया है। यह डिस्प्ले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाओं के साथ आता है जो सेगमेंट में पहली बार है, और सेगमेंट में पहली एडजस्टेबल विंडस्क्रीन भी है।
Hero Karizma XMR इंजन
Karizma XMR 210 में 210 cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड पावर प्लांट के साथ उपलब्ध कराया है। यह नया इंजन अधिकतम 25.15 bhp की पावर और 20.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। जहां तक ट्रांसमिशन कर्तव्यों का सवाल है, उन्हें छह-स्पीड गियरबॉक्स द्वारा कंट्रोल किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।